फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Electrical Substation ransacked, lineman beaten

विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़, लाइनमैन को पीटा

Wed, 21 Sep 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 21 Sep 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Electrical Substation ransacked, lineman beaten
बवाल के दौरान क्षतिग्रस्त बाइकें। - फोटो : अमर उजाला
बिजली कटौती से परेशान करीब दो दर्जन युवकाें ने मंगलवार की रात जालौन रोड स्थित सब स्टेशन पर धावा बोलकर वहां मौजूद लाइनमैन व बिजली कर्मियाें को जमकर पीटा और उनकी बाइक तोड़कर पानी में फेंक दी। सुबह एसडीओ धर्मवीर सिंह कोतवाली पहुंचे और अज्ञात हमलावराें के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात
विज्ञापन


कही है। जालौन रोड स्थित उपकेंद्र पर मंगलवार की रात करीब एक बजे लाइट न आने से नाराज सुशीलनगर निवासी दो दर्जन युवकाें ने धावा बोल दिया। उन्होंने वहां मौजूद कर्मियाें व लाइनमैन के साथ मारपीट कर दी। किसी तरह वहां मौजूद कर्मचारियाें ने भागकर अपनी जान बचाई। इससे भी जब उपद्रवियाें का मन नहीं भरा तो उन्हाेंने
विज्ञापन


कर्मचारियाें की बाइकाें में तोड़फोड़ कर उन्हें पास में ही भरे पानी में डाल दिया। सुबह एसडीओ धर्मवीर सिंह कोतवाली पहुंचे और अज्ञात हमलावराें के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल जेपी यादव ने मौके पर दरोगा व सिपाहियाें को भेजकर जांचकर आरोपियाें के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed