फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   disputed market siege

विवादित मार्केट किया सीज

Mon, 25 Jun 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Mon, 25 Jun 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
disputed market siege
निर्माणाधीन मार्केट को सीज करते अफसर - फोटो : amar ujala

मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र की जोल्हुपुर निवासी विधवा गीता देवी लगभग दो वर्षों से हाईवे किनारे स्थित बेशकीमती जमीन को दबंगों से बचाने के लिए कोतवाली व तहसील स्तर से लेकर शासन तक गुहार लगा चुकी थी, लेकिन भूमाफिया के आगे उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी और माफिया लगातार उस जमीन पर आलीशान मार्केट का निर्माण कार्य कराते रहे।

विज्ञापन


पीड़ित महिला गीता देवी ने 18 जून को मामले की शिकायत डीएम मन्नान अख्तर से की और चेतावनी दी कि अगर न्याय न मिला तो 25 जून से वह लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर आमरण अनशन शुरू कर देगी व आत्मदाह भी कर लेगी। माफिया के भय से दो दिन पूर्व महिला गांव से पलायन भी कर गई थी।
विज्ञापन


मामले को डीएम मन्नान अख्तर ने गंभीरता से लिया और एडीएम प्रमिल कुमार सिंह से मामले की जांच कराई। जांच के बाद डीएम ने विवादित जमीन पर बनाए गए मार्केट को सीज करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार शालिगराम, कोतवाल सुधाकर मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे भारी गहमागहमी के बीच विवादित जमीन पर बने आलीशान मार्केट को सीज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed