फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Death of young man and woman due to drowning in river

नदी में डूबने से युवक और युवती की मौत

Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sat, 23 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
Death of young man and woman due to drowning in river
drowning - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

कोटरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला मुजफ्फरनगर निवासी सलीम पुत्र मोहम्मद फकीरे के घर पर उसके दोस्त काजी मोहम्मद तुफैल का बेटा अहसान उर्फ रानू (25) अपने दोस्त इमरान सिद्दीकी पुत्र मोहम्मद आरिफ निवासीगण जूही लाल कालोनी कानपुर के साथ घूमने आया था। शनिवार दोपहर अहसान और इमरान दोनों सलीम की शादीशुदा बेटी सन्नो (23) पत्नी इसराइल निवासी एरच जिला झांसी के साथ बेतवा नदी किनारे घूमने गए थे।

विज्ञापन


उधर, नहाते समय अचानक अहसान व सन्नो नदी में डूबने लगे। उन्हें डूबता देखकर इमरान ने आवाज लगाकर मौजूद ग्रामीणों को बुलाया। जब तक लोग आए, तब तक अहसान और सन्नो डूब चुके थे। ग्रामीण तुरंत नदी में उतरे और दोनों के शवों को बाहर निकाला। इमरान ने सन्नो के परिजनों को सूचना दी। वहीं जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इमरान ने पुलिस को बताया कि अहसान नदी में नहाने उतर गया था। नहाते हुए वह नदी के बीच में पहुंच गया, जहां डूबने लगा।
विज्ञापन



यह देखकर उसे बचाने सन्नो नदी में उतर गई और वह भी डूब गई, जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने सन्नो के पिता सलीम की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सुसाइड की बात पर भी गौर किया जाएगा। फिलहाल यही पता चला है कि युवती बचाने में डूबी है। उधर, इमरान व सन्नो की मौत से गांव में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचपन में साथ खेले, साथ मरे
सन्नो के पिता सलीम ने बताया कि वह कई साल पहले परिवार समेत कानपुर के जूही लाल कालोनी में अहसान के घर किराए पर रहते थे। उनके और अहसान के पिता तुफैल के बीच काफी गहरी दोस्ती थी। वह उन्हीं के साथ एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इसलिए सन्नो व अहसान का बचपन साथ में बीता था। वह साथ में खेलते व पढ़ते थे। कुछ साल पहले वह काम खत्म कर गांव वापस आ गया। एक साथ खेले बचपन के दोस्त साथ में ही इस दुनियां से रुखसत हो गए।


तीन परिवारों में छाया मातम
हादसे से एक नहीं, बल्कि तीन परिवारों में मातम छा गया। एक तो अहसान के परिवार में कोहराम मच गया तो वहीं सन्नो के मायके व ससुराल में भी मातम छाया है। सन्नो कुछ दिनों पहले ही अपने मायके घूमने आई थी। जब सन्नो की मौत की खबर पति को मिली तो वह बदहवास हो गया। उधर अहसान के घर में उसकी मौत की खबर पहुंचते ही परिजनों की हालत खराब हो गई। उसके घर के कई लोग तुरंत कोटरा के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed