फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CCTV camera and cash flown burglars

चोरों ने सीसीटीवी कैमरा व नकदी उड़ाई

Sun, 17 Jul 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 17 Jul 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
CCTV camera and cash flown burglars
चोर
बंद घर को निशाना बनाकर चोर गिरोह ने करीब 20 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरा, टीवी व सौर पैनल समेत करीब एक लाख रुपये का सामान पार कर दिया। जब गृहस्वामी वापस लौटा तो घर से सामान गायब देख सन्न रह गया। उसने थाना पुलिस को तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। घटना के वक्त परिवार रिश्तेदार के यहां गया था। रामपुरा थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी विजय
विज्ञापन


कुमार भदौरिया ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को परिवार समेत बाहर रिश्तेदारी में गए थे। घर में ताला बंद था। तभी मौका पाकर चोरों ने घर पर धावा बोल दिया और ताला तोड़कर कमरे में रखे 20 हजार रुपये नकद व घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, टीवी व सौर ऊर्जा की प्लेट सहित करीब एक लाख का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात चोराें के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


दो गांवों से चार भैंसें चुराई  
अलग अलग स्थानाें पर चोराें ने चार भैंसें चोरी कर ली। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव बम्हौरा निवासी राम प्रकाश ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसकी भैंस दरवाजे पर बंधी थी तभी देर रात चोर उसको खोल ले गए। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं इसी थाना क्षेत्र के गांव रिछारा निवासी जयप्रकाश यादव ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात उसकी तीन दुधारू भैंस जिनकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये थी, उनको चोर चोरी कर ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर से बैट्री चोरी
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिहारी पड़ैया स्थित रामजानकी मंदिर के पुजारी रामेंद्र द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि मंदिर में भागवत कथा, प्रवचन व सत्संग आदि होते रहते हैं। जिसके चलते ग्राम पंचायत द्वारा मंदिर प्रांगण में सोलर लाइट लगवाई गई थी। शनिवार की रात दो बजे शोरगुल को सुनकर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने देखा कि सोलर लाइट में लगे बक्से का ताला तोड़कर गांव के ही मानसिंह, मनोज कुमार, राजाबाबू व दो अन्य लोग उक्त बैट्री को निकालकर ले जा रहे हैं।  पुजारी ने बैट्री बरामद कर मंदिर में लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed