फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brought smuggled alcohol seized a million

तस्करी कर लाई गई एक लाख की शराब पकड़ी

Sat, 01 Oct 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sat, 01 Oct 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Brought smuggled alcohol seized a million
पकड़ी गई शराब के साथ आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अवैध शराब की तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को रेढ़र थाना पुलिस व एसटीटी टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर थाना क्षेत्र के गांव रुरा में एक घर से करीब एक लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसने बताया कि वह जिले में गुर्गों के माध्यम से शराब बिकवाता था। रेढ़र थाने में तैनात
विज्ञापन


दरोगा रमैया प्रसाद को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के गांव रुरा निवासी लाल सिंह के यहां अवैध शराब की खेप आई है तो उन्हाेंने मामले की जानकारी एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी को दी। इस पर उन्हाेंने एसटीटी टीम प्रभारी आरिफ खां को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद थाना पुलिस व एसटीटी टीम ने दबिश देकर आरोपी लाल सिंह को
विज्ञापन


गिरफ्तार कर उसके घर से करीब एक लाख रुपये की बांबे डिस्टलरी की अंग्रजी शराब बरामद कर कार्रवाई की है। आरोपी ने जिले में अवैध तरीके से शराब की बिक्री की बात स्वीकारी है। पुलिस संबंधित धाराओं में कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed