Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   7.5 quintals of firecrackers seized from 4 shops, including a general store; three arrested

Azamgarh News: जनरल स्टोर समेत 4 दुकानों से 7.5 क्विंटल पटाखे बरामद, तीन गिरफ्तार

Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
7.5 quintals of firecrackers seized from 4 shops, including a general store; three arrested
पुलिस ने बरदह, शहर कोतवाली और महराजगंज थाना क्षेत्र में अभियान चलाया। तीन दुकानों से 7.30 क्विंटल पटाखे और अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की। वहीं महराजगंज क्षेत्र में 20 किलोग्राम बारूद समेत निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे भी बरामद गए। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक महिला मौके से भाग गई। पुलिस के अनुसार बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 6.82 लाख रुपये हैं। बरदह थाना प्रभारी चंद्रदीप कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बरदह पुलिस ने ठेकमा बाजार में दो दुकानों पर छापा मारा। अजय एंड राम जनरल स्टोर से संचालक अजय कुमार वरनवाल उर्फ रिंकू को 280 किलोग्राम पटाखों के साथ गिरफ्तार किया गया। इनकी अनुमानित कीमत 2.30 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

वहीं, आशीष पुस्तक भंडार से संचालक अभिषेक गुप्ता को 100 किलोग्राम पटाखों के साथ पकड़ा गया। बरामद पटाखों की कीमत करीब 1.10 लाख रुपये आंकी गई है। दोनों के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नगर पालिका स्थित आदर्श गर्ग की दुकान पर छापा मारकर आठ बड़े गत्तों और दो प्लास्टिक की बोरियों में रखे करीब 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे तथा अन्य विस्फोटक और ज्वलनशील सामग्री बरामद की। इसकी अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दुकान संचालक आदर्श गर्ग को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज की है। महराजगंज थाना प्रभारी जयप्रकाश ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात महराजगंज पुलिस ने महरूपुर में कार्रवाई करते हुए दो बोरियों में रखे अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद की। इसमें 180 निर्मित कुल्हड़ अनार पटाखे, 210 अर्धनिर्मित कुल्हड़ अनार पटाखे, 20 किलोग्राम बारुद शामिल हैं।

बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत 52 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के पहुंचने पर संबंधित महिला रेनू देवी निवासी महरूपुर मौके से भाग निकली।
उसके खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
चारों कार्रवाइयों में कुल करीब 7.5 क्विंटल से अधिक पटाखे और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है। बरदह और कोतवाली में तीन दुकानदारों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का अभियान अवैध पटाखों के निर्माण, भंडारण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed