{"_id":"6aee366114271fbffc089d20","slug":"minor-gives-birth-to-a-baby-girl-man-accused-of-rape-jhajjar-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-128901-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, युवक पर दुष्कर्म आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: नाबालिग ने बच्ची को जन्म दिया, युवक पर दुष्कर्म आरोप
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के एक थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया है। पेट में तेज दर्द होने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल ले गए थे जहां उसने बच्ची को जन्म दिया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में नाबालिग की मां ने बताया कि उसकी 17 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी के बच्ची को जन्म देने के बाद जब उसने इस बारे में पूछताछ की तो उसने बताया कि करीब एक साल से आरोपी रोहित से जान-पहचान थी। आरोप है कि युवक उसे अपने घर बुलाकर दुष्कर्म करता था।
विरोध करने पर आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देता था। इसी डर के चलते नाबालिग ने पहले किसी को इस बारे में नहीं बताया।
थाना शहर एसएचओ राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --