{"_id":"6aee3562e94e9e2e3008ee8c","slug":"murder-took-place-in-saudi-arabia-body-brought-home-after-39-days-kushinagar-news-c-205-1-ksh1052-171822-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: सऊदी अरब में हुई थी हत्या, 39 दिन बाद घर लाया गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: सऊदी अरब में हुई थी हत्या, 39 दिन बाद घर लाया गया शव
विज्ञापन
पिपरा बाजार। सऊदी अरब के रियाद में मारे गए रामकोला थाना क्षेत्र के रोवारी गांव निवासी अनवर अंसारी का शव शुक्रवार को 39 दिन बाद उनके घर पहुंचा। शव देखते ही परिजन में चीख-पुकार मच गई। पत्नी, बेटे और बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी शोक का माहौल रहा।
अनवर अंसारी (65) बीते 14 जून को रोजी-रोटी कमाने के लिए सऊदी अरब गए थे। वह वहां बुलडोजर चालक के रूप में काम करते थे और रियाद में पाकिस्तान के एक व्यक्ति के साथ किराये के कमरे में रहते थे। 28 अक्तूबर को उनकी हत्या कर दी गई थी। अगले दिन 29 अक्तूबर की सुबह रियाद पुलिस ने कमरे से उनका खून से लथपथ शव बरामद किया था। धारदार हथियार से उनका गला रेता गया था।
पुलिस ने हत्या के संदेह में उनके पाकिस्तानी रूम पार्टनर अबरार को गिरफ्तार किया था। परिजन को अनवर की मौत की सूचना दो दिन बाद मिली। विदेश से शव भारत लाने की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने में काफी समय लग गया।
विज्ञापन
शुक्रवार शाम करीब चार बजे एंबुलेंस से अनवर का शव गांव स्थित घर पहुंचा। एंबुलेंस देखते ही पत्नी अमरुन, बेटे अनस और बेटियों ताहिरा व आफरीन की चीख-पुकार गूंज उठी। दरवाजे पर पहले से ही गांव के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ जुटी थी। परिवार की अन्य महिलाओं का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
उजड़ गए परिवार के सपने, बच्चों के भविष्य की चिंता
पति का चेहरा आखिरी बार देखने को तरसती रही पत्नी, पिता को खोकर सदमे में हैं बच्चे
पिपरा बाजार। अनवर की मौत की खबर मिलते ही पत्नी अमरुन, बेटे अनस और छोटी बेटी आफरीन की एक ही ख्वाहिश थी कि उनका पार्थिव शरीर विदेश से गांव लाया जाए। परिवार की जद्दोजहद सिर्फ शव को घर लाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि अपनों के बीच अंतिम विदाई देने की उम्मीद भी इससे जुड़ी थी।
अनस अपने चाचा अकबर के साथ इसके लिए लगातार भागदौड़ कर रहा था। अमरुन ने संवाद न्यूज एजेंसी से बातचीत में कहा कि अगर वह अपने शौहर का आखिरी दीदार नहीं कर पाईं तो यह कसक जिंदगी भर रहेगी।
अनवर ने बच्चों के बेहतर भविष्य के सपने देखे थे। वह बड़ी बेटी ताहिरा की शादी कर चुके थे, जबकि बेटा और छोटी बेटी अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी ख्वाहिश थी कि बच्चे उच्च शिक्षा हासिल कर मजदूरी के चक्र से बाहर निकलें। लेकिन उनकी असमय मौत ने परिवार के सपनों पर पानी फेर दिया।
पिता को खोने के बाद बेटी आफरीन सदमे में है। वहीं, अमरुन के सामने अब बेटे और बेटी की परवरिश के साथ उनके भविष्य को संवारने की चुनौती है। जीवनसाथी का साथ छूटने के बाद अब बच्चों का सहारा ही उनकी जिंदगी की सबसे बड़ी उम्मीद है।