Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Woman in Amroha struck by a car and killed; video goes viral on social media

Moradabad News: अमरोहा की महिला को कार ने मारी टक्कर, मौत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Woman in Amroha struck by a car and killed; video goes viral on social media
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के रामगंगा विहार में सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट के सामने तेज रफ्तार कार ने अमरोहा की महिला रुकइया (34) को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला घायल हो गई। शुक्रवार को अमरोहा के अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। इस हादसे की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पुलिस ने महिला के भाई की तहरीर पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइंस भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि अमरोहा के चकली सराफा बाजार मोहल्ला निवासी हारुण ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें उसने बताया कि उसकी बहन अमरोहा कोतवाली क्षेत्र के चागौरी मोहल्ला निवासी रुकइया पत्नी वसीम मां की आंखों का ऑपरेशन कराने रामगंगा विहार स्थित सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट में आई थी। चार नवंबर की रात करीब आठ बजे रुकइया इंस्टीट्यूट के बाहर सड़क किनारे खाने के लिए कुछ लेने गई थी। इसी दौरान कार ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में रुकइया घायल हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार दौड़ाकर मौके से भाग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को जिला अस्पताल भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी आ गए। इसके बाद परिजन घायल को अमरोहा ले गए और निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को महिला की मौत हो गई। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस फुटेज के जरिये कार और चालक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed