Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A disciplinary committee will be formed to take action against 13 KGMU doctors.

Lucknow News: केजीएमयू के 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए बनेगी अनुशासनात्मक कमेटी

Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A disciplinary committee will be formed to take action against 13 KGMU doctors.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। एसटीएफ की रिपोर्ट में नामजद केजीएमयू के 13 डॉक्टरों पर कार्रवाई के लिए शुक्रवार को विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद ने अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति (डिसिप्लिनरी एक्शन कमेटी) गठित करने का फैसला लिया। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि बैठक में 30 अक्तूबर को भेजी गई एसटीएफ की रिपोर्ट पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। शुरुआत में कुलसचिव ने रिपोर्ट के सभी बिंदुओं को कार्यपरिषद के सामने रखा। साथ ही संबंधित फैकल्टी सदस्यों और कर्मचारियों की ओर से दिए गए प्रत्यावेदनों को भी सुना गया। सदस्यों ने इन पर सुझाव रखे। सभी पक्षों को सुनने के बाद कार्यपरिषद ने तय किया कि प्रत्यावेदनों को संबंधित विभागीय समितियों के सामने भी रखा जाएगा, जहां तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर उनका परीक्षण होगा।
विज्ञापन

छह सदस्यीय समिति करेगी रिपोर्ट की जांच
अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति का गठन केजीएमयू एक्ट और विश्वविद्यालय की परिनियमावली के तहत किया जाएगा। इसमें कुलपति और कुलसचिव के अलावा चार अन्य सदस्य होंगे। दो सदस्य विश्वविद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों में से नामित किए जाएंगे, जबकि दो स्वतंत्र सदस्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होंगे। स्वतंत्र सदस्यों के लिए वरिष्ठ पदों से सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारियों को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति एसटीएफ की पूरी रिपोर्ट, उससे जुड़े तथ्यों और अभिलेखों की जांच करेगी। साथ ही संबंधित शिक्षकों और कर्मचारियों का पक्ष भी सुनेगी। इसके बाद विश्वविद्यालय की परिनियमावली और लागू नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। शासन ने भी केजीएमयू एक्ट और परिनियमावली के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed