फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Break in and theft at store

दुकान में सेंध लगाकर चोरी

Thu, 05 Jan 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 05 Jan 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Break in and theft at store
दुकान में चोरी के बाद बिखरा सामान। - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। रात घने कोहरे के बीच शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित एक दुकान में सेंधमारी कर वहां रखा सामान चोरों ने पार कर दिया। सुबह जब दुकानदार ने दुकान खोली तो दुकान में सेंध देख सन्न रह गया। वह कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


     शहर कोतवाली के मुहल्ला तुलसीनगर निवासी सुधीर चंद्र पोरवाल की शहर के अंबेडकर चौराहा स्थित जनरल स्टोर की दुकान है। बुधवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोराें ने मस्जिद की तरफ से दुकान में सेंध लगा दी और दुकान में दाखिल हो गए। चोराें ने दुकान में रखी महंगी क्रीम, डियो, स्प्रे आदि सामान चुरा लिया। दुकानदार ने जब गुरुवार सुबह दुकान खोली तो चोरी का पता चला। इस पर वह उरई कोतवाली पहुंचा और चोरी की तहरीर दी। दुकानदार का दावा है कि चोरों ने दुकान से एक लाख का माल पार कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांचकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed