{"_id":"581b7c274f1c1bae31437b95","slug":"bomb-found-in-kalpi-twine-making-stirring","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी में मिले सुतली बम, मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालपी में मिले सुतली बम, मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 03 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
बरामद सुतली बम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला आलमपुर के जंगल में कोतवाली पुलिस ने चार सुतली बम बरामद किए हैं। बम बरामदगी की सूचना फैलते ही नगर में हड़कंप मच गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने आननफानन में इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बमों को निष्क्रिय करने के लिए झांसी से बम डिस्पोजल टीम भी कालपी के लिए चल दी है। बताया जा रहा है कि बम बेहद शक्तिशाली हैं।
विज्ञापन
कोतवाली सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दिन में सूचना मिली की आलमपुर के जंगल में बनखंडी देवी मंदिर के पीछे बम रखे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आननफानन में मौके पे पहुंचे कोतवाल ने बेहद सतर्कता से बमों को अपने कब्जे में ले लिया। उच्चाधिकारियों को बम बरामद होने की सुचना देने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बमों को डिस्पोजल करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचना भी दे दी गई है। कोतवाल के मुताबिक झांसी से बम डिस्पोजल टीम कालपी के लिए रवाना हो चुकी है। बम मिलने की सुचना मिलते ही नगर में हड़कंप सा मच गया। बताया जा रहा है कि ये देशी बम बेहद शक्तिशाली हैं और प्रयोग होने पर काफी नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन
सफाई के दौरान मिले बम
ये बम मां वनखंडी देवी मंदिर के पीछे बसे जंगल में एक झोले में रखे गए थे। ये बम किस लिए और किसने रखे थे ये जांच का विषय है। बताया जा रहा की मंदिर के पीछे गोशाला के लिए जमीन की सफाई के दौरान ही ये बम मिले हैं। मंदिर प्रबंध तंत्र ने ही पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन