फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bomb found in Kalpi twine, making stirring

कालपी में मिले सुतली बम, मचा हड़कंप

Thu, 03 Nov 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 03 Nov 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bomb found in Kalpi twine, making stirring
बरामद सुतली बम। - फोटो : अमर उजाला

कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला आलमपुर के जंगल में कोतवाली पुलिस ने चार सुतली बम बरामद किए हैं। बम बरामदगी की सूचना फैलते ही नगर में हड़कंप मच गया। कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने आननफानन में इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। बमों को निष्क्रिय करने के लिए झांसी से बम डिस्पोजल टीम भी कालपी के लिए चल दी है। बताया जा रहा है कि बम बेहद शक्तिशाली हैं।    

विज्ञापन


कोतवाली सतेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दिन में सूचना मिली की आलमपुर के जंगल में बनखंडी देवी मंदिर के पीछे बम रखे हैं । सूचना मिलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। आननफानन में मौके पे पहुंचे  कोतवाल ने बेहद सतर्कता से बमों को अपने कब्जे में ले लिया। उच्चाधिकारियों को बम बरामद होने की सुचना देने के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। बमों को डिस्पोजल करने के लिए बम निरोधक दस्ते को सूचना भी दे दी गई है। कोतवाल के मुताबिक झांसी से बम डिस्पोजल टीम कालपी के लिए रवाना हो चुकी है। बम मिलने की सुचना मिलते ही नगर में हड़कंप सा मच गया। बताया जा रहा है कि ये देशी बम बेहद शक्तिशाली हैं और प्रयोग होने पर काफी नुकसान पहुंचा सकते थे।
विज्ञापन



सफाई के दौरान मिले बम
ये बम मां वनखंडी देवी मंदिर के पीछे बसे जंगल में एक झोले में रखे गए थे। ये बम किस लिए और किसने रखे थे ये जांच का विषय है। बताया जा रहा की मंदिर के पीछे गोशाला के लिए जमीन की सफाई के दौरान ही ये बम मिले हैं। मंदिर प्रबंध तंत्र ने ही पुलिस को सूचना दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed