{"_id":"5c2bae55bdec2256d06c6f4f","slug":"after-the-tragedy-the-youth-lying-on-the-farm-overnight","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद युवक रातभर खेत पर पड़ा रहा लहूलुहान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे के बाद युवक रातभर खेत पर पड़ा रहा लहूलुहान
Tue, 01 Jan 2019 11:45 PM IST
gaurav gaurav
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Published by: gaurav gaurav
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालपी थाना क्षेत्र के हर्ररायपुर बैरई के पास सोमवार की रात दस बजे बाइक से जा रहे नवनीत सिंह उर्फ गोलू (22) पुत्र पप्पू सिंह उर्फ पोले निवासी बेना थाना राजपुर कानपुर देहात की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क से नीचे खेतों में गिर पड़ा। घायल अवस्था में रात भर पड़े रहने से उसकी मौत हो गई। मंगलवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे खेत में क्षतिग्रस्त बाइक व युवक का शव पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि युवक सोमवार की शाम अपने नाना नानी को लेकर लोहई गांव छोड़ने गया था। वहां से वह यह कहकर निकला था कि वह कालपी में रह रहे मामा के घर पर रुक जाएगा। देर रात जब परिजनों ने उसका फोन लगाया तो वह बंद मिला और सुबह उसकी दुर्घटना में मौत हो जाने की सूचना हुई। जिससे घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन