फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   महिला रसोइया के बर्तन फेंकने पर हंगामा

महिला रसोइया के बर्तन फेंकने पर हंगामा

Fri, 22 Feb 2019 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
महिला रसोइया के बर्तन फेंकने पर हंगामा
कदौरा। एक परिसर में स्थित दो विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के बीच जमकर झड़प हुई। प्राथमिक की प्रधानाचार्य का आरोप है कि कन्या के प्रधानाचार्य ने उनकी महिला रसोइया को जाति सूचक अपशब्द कहे और उसे परिसर में लगे हैंडपंप से पानी भी नहीं भरने दिया। हंगामे के कारण बच्चे भी सहमे रहे और पढ़ाई भी प्रभावित हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस फिलहाल दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन


ब्लाक क्षेत्र के बबीना बीआरसी केंद्र परिसर पर कन्या प्राथमिक विद्यालय व प्राथमिक विद्यालय स्थित हैं। गुरुवार को तब वक्त हंगामा हो गया जब एमडीएम बनाने के लिए पानी लेने गई प्राथमिक विद्यालय की रसोइया ने आरोप लगाया कि कन्या प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने न सिर्फ जातिसूचक अपशब्द कहते हुए अभद्रता की बल्कि बर्तन भी फेंक धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन


इस पर प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य ने विरोध किया तो उनसे भी अभद्रता की। प्रधानाचार्य का कहना है कि प्रधानाचार्य छुआछूत की बात कहते हुए अनाप शनाप बोलते रहे। शोरशराबा सुनकर नजदीक स्थित बीआरसी की बैठक में शामिल शिक्षक भी पहुंच गए और मामला शांत कराने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच किसी की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई लेकिन सिपाहियों के सामने भी दोनों पक्षों में झड़प होती रही। मामला पुलिस कप्तान के संज्ञान में पहुंचा तो पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली आ गई। थाना प्रभारी कामता प्रसाद का कहना है कि अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं प्रधानाचार्य ने कहा कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed