फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर थाने के बाहर नारेबाजी

मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर थाने के बाहर नारेबाजी

Sat, 08 Jun 2019 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर थाने के बाहर नारेबाजी
कदौरा (जालौन)। मूर्ति चोरी मामले का खुलासा न होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने में पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि थाना पुलिस की लापरवाही की वजह से 31 मई को मंदिर में हुई चोरी का अब तक खुलासा नहीं हो सका। थाने में मौजूद पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और थाने से निकलने के कदौरा जलालपुर मार्ग में जाम लगाने करने लगे, लेकिन भारी पुलिस बल होने की वजह से ग्रामीण जाम नहीं लगा सके।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मरगायां स्थित प्राचीन रामजानकी मंदिर से 31 मई को राम लक्ष्मण सीता जी की मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। मंदिर के पुजारी की तहरीर पर उसके ही शिष्य रामसिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना को एक सप्ताह हो गया है पर पुलिस ने अब तक खुलासा नहीं किया। इससे आक्रोशित ग्रामीण थाने पहुंचे और खुलासे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इस दौरान पुलिस व ग्रामीणों की कई बार तीखी झड़पें भी हुईं। आक्रोशित ग्रामीणों ने थाना परिसर में नारेबाजी भी की। हंगामा बढ़ता देख थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण शांत नहंी हुए।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस कर्मियों ने ग्रामीणों को थाने से बाहर कर दिया। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे और नगर के मुख्य बाजार में पहुंच कर नारेबाजी शुरू कर कदौरा जलालपुर मार्ग पर जाम लगाने का प्रयास किया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों को शांत कर कराया। ग्रामीणों का आरोप है कि चोरी में नामजद मुकदमा दर्ज है, फिर भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में हीला हवाली कर रही है। इस दौरान धर्मेंद्र सिंह, रज्जू सिंह, दीपक सिंह, विजय सिंह, संदीप, योगेंद्र सिंह, आशीष सिंह, नीशू, चंद्रपाल, राजकुमार बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो बनाने को लेकर भिड़े ग्रामीण व पुलिस कर्मी
बताया जाता है कि जब एक सैकड़ा ग्रामीण थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे तो थाने में मौजूद पुलिस कर्मी उनका वीडियो बनाने लगे, जिससे ग्रामीण भड़क कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।


पुलिस कर्मी अपने-अपने आवास में छुपे रहे
हंगामा व नारेबाजी कर रहे ग्रामीणों को रोकने के लिए सिर्फ एक एसआई व कुछ पुलिस कर्मी ही लगे थे, दोपहर का वक्त होने की वजह से अधिकतर पुलिस कर्मी थाने में स्थित अपने आवासों में थे, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा, लेकिन इसके बावजूद आवासों में बैठे कर्मी नहीं निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed