फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   खड़ी ट्रेन में चोरों ने पर्स व मोबाइल उड़ाया

खड़ी ट्रेन में चोरों ने पर्स व मोबाइल उड़ाया

Fri, 15 Feb 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
खड़ी ट्रेन में चोरों ने पर्स व मोबाइल उड़ाया
उरई। कालपी आटा सेक्शन के बीच ट्रैक मरम्मत के काम के चलते ब्लाक के दौरान एक मुसाफिर का पर्स व मोबाइल उचक्कों ने चुरा लिया। ट्रेन चलने के दौरान जब उसे चोरी का पता चला तो वह अवाक रह गया। उसने जीआरपी को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन


बता दें कि उरई आटा के बीच ट्रैक मरम्मत के काम के चलते इंजीनियरिंग विभाग ने दोपहर 3.20 बजे से 4.25 बजे तक का ब्लाक लिया था। इसके चलते बरौनी से ग्वालियर जा रही छपरा मेल कालपी स्टेशन पर एक घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही। इसी दौरान जनरल बोगी में सफर कर रहे एक यात्री का पर्स व मोबाइल चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन


उरई शहर के मोहल्ला पटेलनगर कोंच बस स्टैंड के पास के निवासी खन्ना (19) पुत्र रामपाल ने जीआरपी को बताया कि वह दोस्त की शादी में कानपुर गया था। वह पीछे की तरफ जनरल बोगी में बैठा था। कालपी में ट्रेन खड़ी होने के दौरान उसे झपकी आ गई, इसी बीच किसी ने उसका पांच सौ रुपये से भरा पर्स, एटीएम व मोबाइल पार कर दिया। जब ट्रेन चली तो उसे चोरी का अहसास होने पर वह हड़बड़ा गया। उसे यात्रियों ने ढांढस बंधाते हुए उरई में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed