{"_id":"63a34208a1ca217b9606709e","slug":"crime-orai-news-knp734735941","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई टीम पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बकाएदारों के कनेक्शन काटने गई टीम पर पथराव
विज्ञापन
आटा। बकायेदारों के बिजली काटने गई टीम पर पथराव कर दिया गया। ग्रामीणों ने हंगामा किया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बाद में टीम ने 12 बकायेदारों के कनेक्शन काटे।
बिजली विभाग के टीजीटू अबध विहारी टीम के साथ आटा थाना क्षेत्र के बीजापुर गांव में बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काटने के लिए गए थे। तभी गांव के एक बकायेदार ने पथराव कर दिया। गनीमत यह रही कि पथराव से कोई घायल नहीं हुआ। उसको पथराव करता देख गांव के और लोग भी डंडा लेकर आ गए। इन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। टीम ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने हंगामा कर रहे ग्रामीणों को समझाकर शांत करवाया। थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। ग्रामीणों को शांत करा दिया गया था। अगर बिजली विभाग की तरफ से तहरीर दी जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।