फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

घर मेंस घुसकर युवक को पीटा

Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
crime
जालौन। दूल्हे के जीजा को अगवा कर पीटने के मामले में आरोपी युवकों ने रविवार को उसके साले के घर में घुसकर साले के साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

21 नवंबर को नगर के बाराहीं देवी मेला प्रांगण में सामूहिक विवाह कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के भंगा गांव निवासी रामराज अपने साले मंगल सिंह की शादी में शामिल होने जालौन आ रहा था। तभी कोंच चौराहे पर पांच युवकों से शराब पीने को लेकर रामराज की कहासुनी हो गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने रामराज को अगवा कर बंधक बना लिया था। उसके साथ जमकर मारपीट की थी। जिसका वीडियो पर वायरल हुआ था। किसी तरह शुक्रवार को वह उक्त लोगों के चंगुल से भाग आया था। रामराज के साले ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी थी। जिस पर आरोपियों ने मंगल सिंह के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। मंगल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अंशू, अतुल, शनि, पवन, कृपाल व पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed