फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   crime

पुलिस ने संदिग्ध कार पकड़ी एक गिरफ्तार, युवती बरामद

Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jan 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
crime
कोंच। पिंडारी रोड पर नहर पट्टी की ओर मारुति कार सवार एक युवती को फेंक भाग गए। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया। बाद में नशे का सेवन कराकर दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में वह अपने बयान से मुकर गई। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। साथ ही झाड़ियों में छिपे एक युवक को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि देर रात इस मामले में किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पूंछ पुलिस की सूचना पर झांसी की ओर से आ रही एक मारुति कार में कुछ गड़बड़ होने के संदेह पर कोंच प्रभारी निरीक्षक इमरान खान, मंडी चौकी प्रभारी अशोक कुमार, सुरही चौकी प्रभारी मदनपाल ने फोर्स के साथ पिंडारी रोड पर नाकेबंदी की। कुछ देर बाद पुलिस को दूर से कार आती दिखी। लेकिन कार चालक ने पुलिस की नाकेबंदी देख नहर पट्टी की तरफ कार मोड़ दी। इसी बीच कार सवार युवकों ने चलती कार से एक युवती को सड़क पर फेंका और गांव चमरसेना के पास गुरावती पुल पर कार खड़ी कर भाग गए। प्रभारी निरीक्षक इमरान खान ने महिला सिपाही की मदद से सड़क पर पड़ी घायल युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग जबरदस्ती उसे उठा लाए तथा नशे का सेवन करा कर कार में बैठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। हालांकि बाद में युवती अपनी कही बात से मुकर गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया तथा झाड़ियों मेें छिपे एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है, अन्य लोगों की तलाश कर रही है। पुलिस का कहना है मामला संदिग्ध है। युवती की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के मुताबिक कार में एक युवक था, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पांच लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल इमरान ने बताया है, पूछताछ में हिरासत में लिए गए बदरुद्दीन के मुताबिक पिरौना चौकी के पास वह लोग ढाले के पास खड़े थे तभी उन्हें लगा कि पुलिस ने उन्हें देख लिया है इसलिए वह गाड़ी लेकर वहां से भाग निकले। कोंच के पास युवती बोली कि उसे उतार दो लेकिन चूंकि पुलिस पीछे लगी थी। इसलिए युवती को गाड़ी से धकेल कर वह आगे बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed