{"_id":"5db207058ebc3e014031a0d2","slug":"cowshed-land-vacated-orai-news-knp521882010","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोशाला की जमीन कराई खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोशाला की जमीन कराई खाली
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के ग्राम कुशमरा बावनी में उपजिलाधिकारी कालपी के आदेश पर ग्राम पंचायत अधिकारी जगत नारायण की अगुवाई में चा सदस्यीय टीम ने गोशाला की जमीन से कब्जा हटवाया। अभियान के दौरान कई बार कब्जेदारों व टीम की झड़प हुई, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें शांत कराकर सख्ती से अभियान चलाया।
बता दें ग्राम कुशमरा में प्रस्तावित गोशाला की जमीन पर आधा दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने अस्थायी कब्जे कर लिए थे। कब्जा हटाने के लिए कई बार ग्रामीणों से प्रधान ने कहा, पर अतिक्रमणकारियों ने कब्जे नहीं हटाए। जिससे गांव में स्थायी गोशाला का निर्माण नहीं हो पा रहा था। मामले को लेकर प्रधान ने अधिकारियों से शिकायत की। शिकायत के बाद उपजिलाधिकारी ने ग्राम पंचायत अधिकारी के नेतृत्व में 4 सदस्यीय टीम का गठन कर कब्जे हटाने का निर्देश दिया।
निर्देश के बाद गुरुवार को टीम गांव पहुंची। अभियान के दौरान टीम की कई बार अतिक्रमणकारियों से तीखी झड़पें हुईं, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल होने से शांतिपूर्ण तरीके से अभियान चलता रहा। ग्राम पंचायत अधिकारी ने बताया कि गांव में अन्ना जानवरों की संख्या आधा सैकड़ा है। एक सैकड़ा से अधिक घरेलू जानवर घूम रहे हैं। कुछ लोग स्थायी गोशाला की जगह में कब्जा किए थे, कई बार कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए, लेकिन किसी ने भी कब्जा नहीं हटाया। उपजिलाधिकारी के आदेश पर जेसीबी से कब्जा हटवा दिया गया है। जल्द स्थायी गौशाला का निर्माण शुरू कराया जाएगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दोबारा से अतिक्रमण किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार, विनोद कुमार, शिवमंगल संजय, राघवेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व पुलिस कर्मी मौजूद रहे।