{"_id":"61a3cf9f1d4e4a08703580ff","slug":"corona-orai-news-knp6666170166","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना को लेकर अलर्ट, डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना को लेकर अलर्ट, डॉक्टरों और स्टाफ की छुट्टियां निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। कोरोना की तीसरी लहर को पहले की दो लहर के मुकाबले 10 गुना खतरनाक बताई जा रही है। मेडिकल कालेज में इंतजाम शुरू हो गए हैं। प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने रविवार को अपने कार्यालय में डॉक्टरों की आपात बैठक बुलाई। डॉक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी। साथ ही चिकित्सा संबंधी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. द्विजेंद्र नाथ ने बताया कि तीसरी लहर 10 गुना ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला है। उन्होंने कहा कि जो लोग वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं, उनमें संक्रमण की क्षमता तुलनात्मक रूप से कम रहेगी। इसलिए लोगों को जागरूक कर ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन कराया जाए। वैक्सीनेशन के साथ-साथ स्वच्छता नियमों का पालन जरूरी है। उन्होंने एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष को वेंटिलेटर आदि की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
बैठक में डॉ. प्रशांत निरंजन ने बताया कि ऑक्सीजन के दोनो प्लांट संचालित हो गए हैं। सारे खाली ऑक्सीजन सिलिंडर भरवा लिए गए हैं। डॉ. छवि जायसवाल ने बताया कि ऑक्सीजन युक्त 100 बेड पूर्ण रूप से तैयार हैं। इसमें पीडियाट्रिक्स विभाग के लिए 50 आइसोलेशन बेड और आईसीयू के लिए 50 बेड आरक्षित हैं। स्टाफ को हर तरह की स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
डॉ. प्रशांत भटनागर ने बताया कि दवाओं का पर्याप्त इंतजाम है। इलाज से संबंधित सभी चिकित्सक एवं नर्सिंग, पैरामेडिकल एवं कर्मचारियों की तत्काल प्रभाव से छुट्टियां निरस्त कर दी गई है। सभी कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।