फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Contract lineman dies after his bike collides with stray cattle

Jalaun News: अन्ना मवेशी से बाइक टकराने से संविदा लाइनमैन की मौत

Mon, 17 Feb 2025 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Feb 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Contract lineman dies after his bike collides with stray cattle
श्रीकांत अहिरवार की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : संवाद
उरई/आटा। सड़क पर अचानक अन्ना मवेशी आ जाने से बाइक उससे टकरा गई। इससे बाइक सवार संविदा लाइनमैन की मौत हो गई। वह उरई से काम निपटाकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के तगारेपुर गांव निवासी श्रीकांत अहिरवार (40) बिजली विभाग में संविदा लाइनमैन के पद पर तीन वर्ष से तैनात थे। रविवार को वह किसी काम से बाइक से उरई आए थे। शाम करीब सात बजे जब वह घर लौट रहा था। जैसे ही बाइक शहर कोतवाली क्षेत्र के फैक्ट्री एरिया के पास पहुंची तभी अचानक अन्ना मवेशी सड़क पर आ गया। इससे उनकी बाइक मवेशी से टकरा गई।

हेलमेट नहीं लगाए होने से सिर में अधिक चोटें लग गई। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें मेडिकल कालेज ले गई, वहां से झांसी रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान श्रीकांत की मौत हो गई। उसकी मौत से पत्नी प्रीति सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल की जा रही है। जेई बृजेंद्र पाल ने बताया कि विभाग द्वारा आर्थिक मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed