{"_id":"5e9744b18ebc3e774e113146","slug":"continuation-of-those-coming-from-outside-quarantine-done-orai-news-knp55540589","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी, किए गए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से आने वालों का सिलसिला जारी, किए गए क्वारंटीन
विज्ञापन
कालपी मैं बाहर से आए लोगों से बातचीत करते एसडीएम
- फोटो : ORAI
उरई। लाक डॉउन -2 की घोषणा के बाद महाराष्ट्र, गुजरात व अन्य प्रदेशों से जिले में लोगों के पहुंचे का सिलसिला जारी है। बुधवार को जिले के कालपी, कदौरा व सरावन में कुल 29 लोग पहुंचे। सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम ने सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें क्षेत्रों में बने सेंटरों क्वारंटीन कर दिया गया। अधिकारियों ने सभी को चेतावनी दी है कि वह घरों से बाहर न निकले अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
संवाद न्यूज एजेंसी सरावन के अनुसार, कस्बे में कानपुर से लौटे सरावन के एक परिवार के तीन लोगों को क्वारंटाइन किया गया । बुधवार सुबह लौटे परिवार को पहले थाना गोहन एसआई अनिल यादव एवं लेखपाल प्रदीप निरंजन ने जांच के लिए सीएचसी माधौगढ़ भेजा। जांच के बाद तीन लोगों को क्वारंटाइन किया। लेखपाल एवं एसआई ने परिवार के भरण पोषण के लिए राशन किट प्रदान की।
संवाद न्यूज एजेंसी कालपी के अनुसार, प्रशासन को सूचना मिली कि मंगलवार की शाम गुजरात के अहमदाबाद से ट्रक से सुरेंद्र, अजय, विजय, राजेंद्र, प्रेमचंद, अनिल, मुकेश आदि सात लोग नगर के मोहल्ला राजघाट अपने घरों में पहुंचे। पड़ोसियों को जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
किसी ने प्रशासन को सूचना दे दी तो आनन-फानन एसडीएम कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार, सीओ राहुल पांडे, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार मेडिकल टीम के साथ वहां पहुंच गए। इन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। फिर सभी को दयानंद विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। सभी ट्रक चालक हैं। उसी से यहां पहुंचे हैं। ट्रक भी सीज कर दिया गया है।
संवाद न्यूज एजेंसी कदौरा के अनुसार, ब्लाक क्षेत्र के ग्राम बरही में प्रधान रोहन सिंह ने आलाधिकारियों को सूचना दी कि उनके गांव में बाहर से 18 लोग आए है। वहीं एक युवक के गलौली गांव में पहुंचने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही डाक्टरों की टीम गांव पहुंच गई और सभी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। ग्राम बरही में सूचना मिलते ही डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी की अगुवाई में तीन सदस्यीय स्वास्थ्य गांव पहुंची और आए हुए सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके बाद सभी को गांव के विद्यालय में क्वारंटीन कर कर दिया गया।
डॉ रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि मुकेश, राजवीर झांसी से, ज्ञानेंद्र जयपुर से, कुलदीप, शांति, नीरज, यश, रामकेश, मुन्नी, दिलीप, रूबी, किशन बिहारी, दीप्ति, सोनू व सुनील बिहार से, इमरान नासिक व किशन कुमार गुड़गांव से सहित कुल 18 लोग अलग अलग खाद्य सामग्री के वाहनों से गांव में पहुंचे। सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनको परिषदीय विद्यालय में बने क्वारंटीन सेंटर पर रोका गया है।
चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि सभी को क्वारंटीन किया गया है। इसमें चार लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। वहीं गुलौली गांव के ग्रामीणों ने सूचना दी, कि मंगलवार रात में एक युवक मुंबई से आया है, जिस पर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के निर्देश पर डॉक्टर अजय शर्मा, विशाल सक्सेना पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे और आए हुए युवक का स्वास्थ्य परीक्षण के लिए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया, जांच के बाद उसे घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी, कि बाहर घूमते नजर आए तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।