फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Connections of those who do not pay bills will be disconnected

Jalaun News: बिल जमा न करने वालों के काटे जाएंगे कनेक्शन

Mon, 26 Feb 2024 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 26 Feb 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Connections of those who do not pay bills will be disconnected
कोंच। ओटीएस योजना में पंजीकरण कराकर एक भी किस्त जमा न करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को विभाग ने चेतावनी दी है। कहा कि किश्त जमा करने के लिए यह आखिरी माह है। इस बार चूके तो ओटीएस का लाभ पाने से उन्हें वंचित होना पड़ेगा, यानी ब्याज में छूट का फायदा उन्हें नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

एसडीओ विद्युत अनुरुद्ध मौर्य ने बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं को भी आगाह किया है कि महीने में जो चार दिन शेष बचे हैं उनमें बिल जमा करा दें अन्यथा संयोजन विच्छेदित कर दिए जाएंगे। यूपी सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं को ब्याज में छूट देने के लिए एक मुश्त समाधान योजना चलाई थी. जिसमें तमाम उपभोक्ताओं ने पंजीकरण तो करा लिए थे लेकिन किस्त जमा नहीं की।
विज्ञापन

एसडीओ मौर्य के निर्देशन में अवर अभियंता अंकित साहनी व अमन पांडे, टीजी टू प्रभुदयाल विभागीय कर्मियों की टीम के साथ लगातार फील्ड में हैं और सख्ती से वसूली व संयोजन विच्छेदन अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने पांच लाख का राजस्व वसूलने के साथ ही चालीस कनेक्शन भी उड़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed