फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Condition of six bodies will improve with Rs 3.87 crore, special attention to cleanliness

Jalaun News: 3.87 करोड़ से छह निकायों की सुधरेगी हालत, स्वच्छता पर विशेष ध्यान

Thu, 27 Feb 2025 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Condition of six bodies will improve with Rs 3.87 crore, special attention to cleanliness
उरई। जालौन जिले की छह नगर पंचायतों रामपुरा, माधौगढ़, ऊमरी, कदौरा, नदीगांव और कोटरा के लिए विकास की नई राह खुलने वाली है। 15वें वित्त आयोग की दोनों किस्तों के तहत कुल 3,87,88,139 रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है, जिसकी कार्ययोजना को डीएम ने हरी झंडी दे दी है। इसमें टाइट ग्रांट (निर्दिष्ट अनुदान) के रूप में 1,13,70,430 रुपये और अनटाइट ग्रांट (बुनियादी अनुदान) के रूप में 2,74,17,709 रुपये शामिल हैं। इस राशि से बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिक सुविधाओं में बड़ा बदलाव आने की उम्मीद है। अप्रैल 2025 से काम शुरू होने की संभावना जताई जा रही है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
विज्ञापन

लंबे समय से जिले की इन नगर पंचायतों में मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहे निवासियों के लिए यह बजट किसी वरदान से कम नहीं है। कदौरा नगर पंचायत के ईओ राम अचल कुरील ने कहा कि हमें जो बजट मिला है, उसका उपयोग जरूरी कार्यों के लिए किया जाएगा। गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले पानी की समस्या का समाधान हमारी प्राथमिकता है। अप्रैल के अंत तक सभी खराब हैंडपंप ठीक कर लिए जाएंगे, ताकि लोगों को राहत मिल सके। हालांकि जिले की एट नगर पंचायत को दीनदयाल उपाध्याय योजना का हिस्सा होने के कारण इस बार बजट आवंटन से बाहर रखा गया है।
विज्ञापन




नगर पंचायतों में ये होंगे काम
- कदौरा में विकास कार्यों की शुरुआत दो ट्रैक्टर, एक ट्राली, दो छोटी प्रेशर ट्रालियां, दो दर्जन कूड़ा गाड़ियां और सार्वजनिक स्थानों पर डस्टबिन की खरीद से होगी। इसके अलावा करीब दो दर्जन हैंडपंपों की रिबोरिंग की जाएगी। वार्ड 1, 5 और 6 में शौचालय बनाए जाएंगे, एक दर्जन सड़कों का निर्माण होगा और अटल उपवन में ओपन जिम व झूलों की सुविधा दी जाएगी। मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर बेंच भी लगाई जाएंगी, जिससे लोगों को बैठने की बेहतर व्यवस्था मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-माधौगढ़ में स्वच्छता और सौंदर्यीकरण पर जोर रहेगा। यहां 1,000 डस्टबिन, 5 वेंडिंग नैपकिन मशीनें, फॉगिंग मशीन, कैटल कैचर मशीन, एक ई-रिक्शा (पहली रोटी गाय के नाम) और 60 स्ट्रीट लाइट्स की खरीद होगी। साथ ही, आधा दर्जन हैंडपंप ठीक किए जाएंगे, कुंए का सौंदर्यीकरण होगा और एक दर्जन सड़कों व एक पुलिया का निर्माण किया जाएगा। यह कदम न केवल स्वच्छता को बढ़ावा देगा, बल्कि नगर की पुरानी पहचान को भी संवारने में मदद करेगा।
- कोटरा में पर्यावरण और पानी की समस्या पर ध्यान दिया गया है। नालियों की गंदगी को बेतवा नदी में जाने से रोकने के लिए नाला टैपिंग और दीवार निर्माण होगा। वार्ड 1, 3, 4 और 9 में पानी की व्यवस्था के लिए बोरिंग, पंप हाउस और पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही मोबाइल टॉयलेट, ई-रिक्शा और आधा दर्जन सड़कों का निर्माण होगा, जिससे सफाई और आवागमन दोनों आसान होंगे।
- रामपुरा में पहली बार अनूठी पहल शुरू होगी। 250 घरों में 30 किलो क्षमता वाले कूड़ादान वितरित किए जाएंगे, जिनसे गीले कचरे को खाद में बदला जाएगा। इसके अलावा छोटा हाथी गाड़ी, 70 हाथ कूड़ा गाड़ियां, एक ट्राली, आधा दर्जन मशीनें और 90 स्ट्रीट लाइट्स की खरीद होगी। पंचायत कार्यालय की दुकानों के ऊपर सभागार कक्ष का निर्माण भी होगा, जो प्रशासनिक गतिविधियों को सुगम बनाएगा।

- नदीगांव में नाले, सड़कें और स्वास्थ्य केंद्र की दीवार का निर्माण होगा, साथ ही एक फॉगिंग मशीन और 20 कूड़ा गाड़ियों की खरीद होगी। ऊमरी में सड़क और नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान रहेगा, और हैंडपंप सुधार के लिए सामग्री खरीदी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed