फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Come out with 23 people quarantine in homes

बाहर से आए 23 लोगों को किया घरों में क्वारंटीन

Fri, 17 Apr 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Come out with 23 people quarantine in homes
कालपी। शुक्रवार को गैर प्रांतों व गैर जनपदों से अपने घर में आने वाले व्यक्तियों को होम क्वारंटीन करने के लिए उपजिलाधिकारी कौशल कुमार के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। राजस्व व नगरपालिका की टीम ने नगर के विभिन्न स्थानों में 23 लोगों को 14 दिन के लिए उनके घरों में क्वारंटीन किया व उनके घरों के बाहर चेतावनी भी लिखवा दी। एसडीएम ने बताया कि सभी की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि लॉकडाउन -2 के बाद से कस्बे में लगातार मजदूरों के आने का सिलसिला बना है। शुक्रवार को प्रशासन को सूचना मिली कि जबलपुर, मध्य प्रदेश से यात्रा कर रामचबूतरा नई बस्ती में 8 लोग आए है। इस पर एसडीएम कौशल कुमार, अधिशासी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे आदि की टीम उनके घर पर पहुंची व सभी को होम क्वारंटीन कर दरवाजे में विवरण लिख कर दीवार लेखन करा दिया गया है।
विज्ञापन

कागजीपुरा मोहल्ले में आगरा से आए दो परिवार के सात सदस्यों को भी होम क्वारंटीन किया गया। उज्जैन से आने वाले पांच सदस्यों को मोहल्ला हैदरीपुरा और वाराणसी से आए एक परिवार के तीन सदस्यों को मोहल्ला अदलसराय में होम क्वारंटीन कर घरों के बाहर विवरण लिखवा दिया गया। एसडीएम ने सभी को सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश देकर कहा कि अगर किसी ने भी शासनादेश का उल्लंघन करने की कोशिश की तो उसके ऊपर कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि सभी की मेडिकल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नमूने जांच के लिए झांसी भेजे गए
उरई। जिला अस्पताल में बाहर से लौटे 23 परदेसियों की जांच कर उनके सैंपल लिए गए। महामारी विशेषज्ञ महेंद्र कुमार की देखरेख में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने बाहर से आने वाले लोगों के बारे में जांच की और उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई। इसके बाद उनके सैंपल भी लिए गए, जो जांच के लिए झांसी भेजे गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed