फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CMO wrote something and nothing: Mohini

सीएमओ ने कुछक्खा और कुछ नहीं- मोहिनी

Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
CMO wrote something and nothing: Mohini
उरई (जालौन)। पुलिस प्रताड़ना से आहत नीशू की सहेली मोहिनी के साथ रविवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी कोई कसर नहीं रख छोड़ी। सीएमओ दफ्तर बयान दर्ज कराने पहुंची मोहिनी का आरोप है कि मैडम ने उसके पूरे बयान ही दर्ज नहीं किए, उसकी कुछ बातें लिखीं और कुछ नहीं। जिससे मामले को प्रभावित करने का प्रयास भी किया जा सकता है। वहीं सीएमओ अल्पना बरतारिया का कहना है कि मोहिनी के आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नीशू की मौत के बाद हो रही मजिस्ट्रेटी जांच में अब मोहिनी और शिवानी के बयान काफी महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए ही रविवार को दोनों के अलग-अलग बयान दर्ज किए गए। दोपहर 1 बजे के आसपास मोहिनी को सीएमओ आफिस बयान के लिए भेजा गया। एक घंटे तक बयान दर्ज कराने के बाद बाहर निकली मोहिनी का कहना था कि मैडम ने उसकी कुछ बातें नोट कीं और कुछ नहीं, जब उसने बताया कि मोबाइल की दुकान से लाते गाड़ी में भी उन तीनों के साथ मारपीट की गई तो मैडम की कलम ही नहीं चली। अपनी हथेली दिखाते हुए मोहिनी ने बताया कि यहीं पर सिपाही ने बेल्ट मारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed