फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   City Hawk and Shaurya Cricket Academy Etawah won the match

Jalaun News: सिटी हॉक व शौर्य क्रिकेट एकेडमी इटावा ने जीते मैच

Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
City Hawk and Shaurya Cricket Academy Etawah won the match
उरई। डीसीए जालौन द्वारा आयोजित ट्रिपल सीरीज अंडर 14 प्रशिक्षण लीग मैच के पांचवें दिन गुरुवार को सिटी हॉक और शौर्य क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीते। मैच का शुभारंभ डीसीए के वरिष्ठ सदस्य और टूर्नामेंट संयोजक प्रदीप सीरोठिया ने टीम से परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन

अंडर 14 जालौन प्रीमियर लीग चैंपियनशिप के पूल का तीसरा मुकाबला सिटी हॉक क्रिकेट एकेडमी औरैया और पुलिस लाइन क्रिकेट एकेडमी व्हाइट के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उरई की टीम ने 113 रन का लक्ष्य दिया। उरई के बल्लेबाज आदित्य ने 39 रन, चिराग ने 20 रन और उत्कर्ष ने 14 रन बनाए। औरैया के गेंदबाज उत्कर्ष, प्रियांशु व अभिनय ने दो दो विकेट लिए। इसके जवाब में औरैया के बल्लेबाजों ने यह मुकाबला दो विकेट से जीत लिया। औरैया के बल्लेबाज प्रियांशु ने 36 रन, अमन ने 15 रन बनाए। उरई के गेंदबाज उत्कर्ष ने 3 विकेट और रचित ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके बाद सिटी हॉक क्रिकेट एकेडमी औरैया और शौर्य क्रिकेट एकेडमी इटावा के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए औरैया की टीम ने 116 रन का लक्ष्य दिया। औरैया के बल्लेबाज अनुराग ने 56 रन, आदर्श कुमार ने 16 रन, अरनव ने 15 रन बनाए। इटावा के गेंदबाज अर्पित शंकर ने 3 विकेट, देव यादव ,दानिश ने एक एक विकेट लिए। इसके जवाब में इटावा के बल्लेबाजों ने यह मुकाबला तीन विकेट से जीत लिया। इटावा के बल्लेबाज शिवा प्रकाश ने 31 रन, अर्पित ने 34 रन बनाए। जिसमें औरैया के गेंदबाज हिमांशु ने तीन विकेट और देव , उत्कर्ष एक एक विकेट लिए। इस दौरान उपाध्यक्ष सुरेश निरंजन भैयाजी, प्रदीप सिरोठिया, हरेंद्र विक्रम सिंह, विकास कुमार शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed