फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Children are also helping with elders

बड़ों के साथ बच्चे भी दे रहे मदद

Sun, 05 Apr 2020 10:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Children are also helping with elders
उरई/जालौन। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए समाज के लोग अपने अपने स्तर से सहयोग दे रहे हैं। 12 वर्षीय किशोर ने जरूरत मंदों तक राहत सामग्री पहुंचने के लिए अपनी पॉकेट मनी से 2100 रुपये एसडीएम को सौंपे। इसके अलावा समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 10 हजार 200 रुपये की चेक एसडीएम को सौंपी।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में सभी लोग अपना अपना योगदान दे रहे हैं। मदद करने में बच्चे भी पीछे नहीं हैं। जरूरतमंदों को भोजन सामग्री उपलब्ध कराने के लिए मोहल्ला गणेशजी निवासी मनोज गुप्ता के 12 वर्षीय पुत्र प्रथम गुप्ता आगे आए हैं। उन्होंने एसडीएम को अपनी पॉकेट मनी के 2100 रुपये देकर जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री देने की इच्छा जताई। किशोर के इस प्रयास की एसडीएम ने सराहना की है। इसके अलावा समाजसेवी अनिल शिवहरे व मनोज गुप्ता ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 5100-5100 रुपये की चेक एसडीएम को सौंपी।
विज्ञापन

उधर, बांके बिहारी जन कल्याण समिति ने कोरोना संक्रमण से बचाव के मदद के लिए जिलाधिकारी आपदा राहत कोष में 21 हजार रुपये का चेक सिटी मजिस्ट्रेट हरीशंकर शुक्ला को दिया। इस दौरान समिति के व्यवस्थापक डा. अखिलेश श्रीवास्तव, गोविंद स्वर्णकार, पंकज कनकने आदि रहे। उधर जन उपकार समाजसेवी समिति के अध्यक्ष चौधरी जयकरन सिंह ने आपदा राहत कोष में 11 हजार रुपये डीएम को दिए। इस दौरान नृपेंद्र देव सिंह, कौशल किशोर, राजीव निरंजन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed