फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chhapra special train arrived late by 15 hours, passengers bored of waiting

Jalaun News: छपरा स्पेशल ट्रेन 15 घंटे देरी से आई, इंतजार में ऊबे यात्री

Thu, 14 Nov 2024 02:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Chhapra special train arrived late by 15 hours, passengers bored of waiting
उरई। रेलवे त्योहारों पर स्पेशल ट्रेनों का संचालन करती है लेकिन इनकी चाल इतनी धीमी रहती है कि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में निर्धारित समय से 12 घंटे से अधिक समय लगता है। बुधवार को मुंबई से छपरा जाने वाली ट्रेन नंबर 05114 अपने निर्धारित समय सुबह पांच बजे के स्थान पर दूसरे दिन सुबह साढ़े आठ बजे साढ़े 15 घंटा देरी से आई।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार दिवाली और छठ पूजा के लिए रेलवे ने झांसी कानपुर रेलखंड पर लगभग 18 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है। जिसमें मुंबई, अहमदाबाद, सिकंदराबाद, छपरा, गोरखपुर, फारबिसगंज व आगरा स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन किया गया। जिन ट्रेनों से यात्री त्योहार पर अपने-अपने घरों पर पहुंचे। यात्रियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों का दैनिक ट्रेनों से किराया भी अधिक है, जिसमें स्लीपर के किराए में उरई से मुंबई के स्लीपर का दैनिय यात्रियों को स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने के लिए 140 रुपये अधिक देना पड़ते हैं। जबकि एसी में यात्रा करने के लिए 335 अधिक देने पड़ते हैं।
विज्ञापन

इस बाबत झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन में कई मंडलों में ट्रैक मरम्मत का काम के चलते ब्लॉक और मार्ग परिवर्तन की वजह से ट्रेनों के संचालन में देरी हो जाती है। रेल प्रशासन की कोशिश रहती है कि स्पेशल ट्रेनों के संचालन में किसी प्रकार का विलंब न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed