{"_id":"5770144e4f1c1b4e0979a7b6","slug":"charge-more-beer-stone","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीयर की अधिक कीमत मांगने पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीयर की अधिक कीमत मांगने पर पथराव
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Sun, 26 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के स्टेशन रोड स्थित बीयर बार में बार कर्मचारियाें और युवकाें के बीच हुई कहासुनी में जमकर पथराव हुआ, इससे वहां भगदड़ मच गई। कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक युवक भाग गए। पुलिस ने बार संचालकों को हिदायत दी कि बार बंद होने का समय निर्धारित है, तय समय के बाद भी बार खोला गया तो संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बीयर बार में शनिवार की रात करीब 11 बजे चार युवक बीयर की केन लेने गए तो मौजूद सेल्स मैन ने तय पैसाें से 10 रुपये अधिक मांगे इसी को लेकर युवकों से सेल्स मैन का विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि बार कर्मियों ने छत पर चढ़कर युवकों पर खाली बोतलेें फेंकना शुरूकर दी, तो युवकों ने भी बार पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
उधर, मामले में किसी भी पक्ष ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि कई बार संचालक जिले में आबकारी विभाग की मिली भगत से 110 रुपये वाली बीयर केन 120 रुपये में बेच रहे हैं। इससे आए दिन बार संचालकों और लोगों में मारपीट होती रहती है।
विज्ञापन