फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Business will not flourish on pavement

फुटपाथ पर नहीं चमका पाएंगे धंधा

Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 17 Jan 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Business will not flourish on pavement
नगर पंचायत के फुटपाथ पर कब्जा करके अपना धंधा चमकाने वाले व्यापारियों के
विज्ञापन
खिलाफ प्रशासन सख्त रवैया अपनाने जा रहा है। माधौगढ़ में रुई के बंडल फुटपाथ पर रख कर कब्जा करने वालों पर नगर पंचायत प्रशासन का जोर नहीं चला तो अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है। इसके अलावा अभियान चलाकर अतिक्रमण

हटाने के लिए ईओ को भी निर्देशित किया है। गौरतलब है कि 13 जनवरी को नगर पंचायत व तहसील प्रशासन ने नगर की मुख्य सड़क पर रुई के बंडल रखकर अतिक्रमण करने वाले श्यामबाबू व टकोरी से अतिक्रमण हटाने के लिए जोर दिया। इस पर दोनों ने ही स्टाफ से अभद्र व्यवहार कर दिया। इस बात को गंभीरता से लेते हुए ईओ ने अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार को

अवगत कराया। इसके बाद एडीएम ने एसडीएम माधौगढ़ को निर्देश दिए है कि वह मामले की मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करें और सभी अतिक्रमणकारियों से सड़क को खाली कराएं। इसके अलावा नगर के फुटपाथ व बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के लिए नगर पंचायत प्रशासन से भी कहा है। बता दें कि माधौगढ़ नगर का मुख्य बाजार अतिक्रमण की चपेट

में है। दुकानदार फुटपाथ के साथ सड़क तक दुकान का सामान बिखेरे रहते हैं। इससे बाजार में आने जाने वालों को परेशानी होती है। बाजार के अतिक्रमण को लेकर नगर पंचायत प्रशासन भी गंभीर नहीं है जिससेे गलियां संकरी हो गई है। यही हाल

चितौरा बस स्टैंड से लेकर अन्य स्थलों का भी है। अब देखना यह है कि प्रशासन की सख्ती के बाद नगर का अतिक्रमण हट पाता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed