{"_id":"662ffb7cd52fce74a10aa248","slug":"bus-caught-fire-due-to-spark-from-silencer-passengers-jumped-to-save-their-lives-orai-news-c-224-1-ori1001-114071-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: साइलेंसर की चिंगारी से बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: साइलेंसर की चिंगारी से बस में लगी आग, सवारियों ने कूदकर बचाई जान
Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा/माधौगढ़। साइलेंसर से निकली चिंगारी से प्राइवेट बस धू -धू कर जलने लगी। आग की लपटों को देख पीछे से किसी ने चालक को जानकारी दी। जिस पर बस को रोक दिया गया। उसमें मोजूद सवारियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आधे घंटे की देरी से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी बस जलकर राख हो गई।
माधौगढ़ से ग्वालियर के लिए जाने वाली बस सोमवार दोपहर माधौगढ़ से रामपुरा बारात लेने जा रही थी। बस स्टैंड से आधा दर्जन सवारी बैठ गई। बस के डीजल टैंक से डीजल टपक रहा था। बस ऊंचा मोड़ तक पहुंची थी कि बस में अचानक आग लग गई। पीछे से आ रहे एक युवक ने आवाज लगाकर चालक को जानकारी दी। मिहौनी के पास चालक ने बस को रोक दिया। बस धू -धू कर जलने लगी। दो महिला सहित सवार पांच लोगों ने बस से कूद कर जान बचाई।
मिहौनी निवासी शिक्षा मित्र बस में सवार नीता देवी ने बताया कि वह मिहौनी गांव जा रही थी। बस में आग की लपटें देख घबरा गईं और बस से कूदकर जान बचाई। जानकारी के बाद आधे घंटे की देरी से पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल गई। आग की खबर सुन एसडीएम विशेश्वर सिंह, सीओ शैलेन्द्र वाजपेई, कोतवाल नागेन्द्र पाठक मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की।