फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Budget increased by Rs 19 crore for city development, Rs 1.09 billion budget will be spent

Jalaun News: शहर के विकास में बढ़ा 19 करोड़ रुपये का बजट, 1.09 अरब बजट होगा खर्च

Tue, 12 Mar 2024 10:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 12 Mar 2024 10:31 AM IST
विज्ञापन
Budget increased by Rs 19 crore for city development, Rs 1.09 billion budget will be spent
उरई। शहर के विकास के लिए नगर पालिका ने बजट बढ़ा दिया है। पहले जो साल में करीब 90 करोड़ का बजट लेकर पालिका चलती थी, इस बार इसमें विस्तार करते हुए अनुमानित बजट 1.09 अरब तय किया है। 19 करोड़ रुपये के बढ़े बजट में सबसे ज्यादा सफाई को लेकर बल दिया गया है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम के चलते राहगीरों की सुविधा के लिए पेयजल व्यवस्था पर भी जोर दिया गया है। बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप वर्मा भी पहुंचे।
विज्ञापन

नगर पालिका में सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष गिरिजा चौधरी की अध्यक्षता में तीन महीने बाद बोर्ड बैठक हुई। इसमें 2024-25 का प्रस्तावित व्यय बजट रखा गया। अनुमान लगाया गया कि एक साल में पालिका करीब 1.09 करोड़ खर्च करेगी। यानि पूर्व में तय होने वाले बजट के मुकाबले साल का खर्च पालिका ने 21 फीसद तक बढ़ा दिया है। इसमें सबसे ज्यादा खर्च सड़क निर्माण पर होंगे। इस बजट में पालिका ने 25 करोड़ रुपये अनुमानित बजट तय किया है।
विज्ञापन

जल निकासी को लेकर आठ करोड़ रुपये, जिसमें नाला और नालियों का निर्माण भी होगा। स्वच्छता को लेकर चार करोड़, सुंदरीकरण समेत नए पार्काें के लिए तीन करोड़, पथ प्रकाश पर तीन करोड़ रुपये खर्च होंगे। 15वें वित्त आयोग के छह करोड़ रुपये भी इन विकास कार्यों में ही खर्च होंगे। इसके बाद भवन निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, संक्रामक रोगों की रोक के लिए, पेयजल, सीवरेज, टैक्स, कार्यालय खर्च और कर्मचारियों के वेतन समेत अन्य खर्च भी बजट तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में रखे गए ये प्रस्ताव
-प्रमुख चौराहों वाटर कूलर लगाए जाएंगे

-जिन सड़कों पर स्ट्रीट लाइटें नहीं हैं, वहां लगेंगी।
-पार्कों का सुंदरीकरण होगा
-बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर पिंक शौचालय
-खराब सड़कों को तैयार किया जाएगा।
-जल भराव की समस्या के लिए नाला आदि का प्रस्ताव तैयार होगा
- रिवैंप योजना में खंभे के नाम पर धांधली करने की शिकायत केंद्रीय राज्य मंत्री से की
-पुराने जीजीआईसी को फिर से चालू करवाने के लिए रखा प्रस्ताव

पथ प्रकाश और सफाई को लेकर हंगामा
-नगर पालिका की बोर्ड की बैठक में सभासदों ने जमकर हंगामा काटा। सभासदों ने कहा कि वार्डाें में सफाई नहीं हो रही है। जो कर्मचारी तैनात हैं, वे पहुंचते नहीं है। कूड़ा गाड़ी भी दो दो दिन बाद आती है। वार्ड 16, 25 और सात समेत कई सभासदों ने वार्ड में रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट न होने की बात कही।

शहर की सीमा बढ़ेगी, मांगे प्रस्ताव
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर का क्षेत्रफल बढ़ाए जाने की मांग भी रखी गई है। इस पर सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहा कि सभासद इसको लेकर अपने प्रस्ताव तैयार कर सकते हैं। उनके प्रस्तावों को मंजूरी दिलाने के लिए वह लखनऊ जाएंगे। पालिका का विकास को लेकर बजट भी बढ़ा है, इससे विकास कार्य तेजी से हो सकेंगे।






रिवैंप योजना को लेकर शिकायत
सभासद उमेश यादव, माया देवी, जितेंद्र ने केंद्रीय राज्य मंत्री से शिकायत करते हुए बताया कि उनके वार्ड में रीवैंप योजना के तहत 100 से 150 खंभे लगने थे। ठेकेदार ने 20 से 25 खंभे लगाकर धांधली की है। इस पर उन्होंने लिखित शिकायत मांगी।

ये प्रमुख समस्याएं भी उठीं
वार्ड दस की सभासद माया देवी ने प्रस्ताव रखते हुए बताया कि उनके वार्ड का नलकूप ग्रामीण फीडर से जुड़ा है। आए दिन बिजली नहीं आती है। छह हजार की आबादी प्रभावित है। उसको शहरी फीडर से जुड़वाने की बात पर सहमति बनी।
-------
वार्ड एक के सभासद जितेंद्र मुद्दा उठाया कि उनके वार्ड में गंदगी आंबार लगा हुआ है। कई सड़कें कच्ची पड़ी हुई हैं। उनका निर्माण नहीं हो पा रहा है। पिछली बैठक में भी इसका कोई समाधान नहीं हुआ था। जल्द सड़क निर्माण की सहमति बनी।

----------
वार्ड नौ की सभासद मुबीना खातून ने अपनी बात रखते हुए बताया कि उनके वार्ड में पुरानी जीजीआईसी का भवन बना हुआ है। जो कई साल पुराना है। लेकिन अब बंद है। उसको पालिका अपने अंडर में लेकर बालिका इंटर कॉलेज बनवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed