फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSA said the meeting instructed the Wardens

समीक्षा बैठक में बीएसए ने वार्डनों को दी हिदायत

Fri, 11 Dec 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 11 Dec 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
BSA said the meeting instructed the Wardens
गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षाधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने मासिक
विज्ञापन
समीक्षा बैठक में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डनों से  विद्यालय में पढ़ने वाली बालिकाओं को स्टाइपेंड फंड न देने पर नाराजगी व्यक्त की।

मालूम हो कि विद्यालय में 90 प्रतिशत उपस्थित पर बालिकाओं को बतौर स्टाइपेंड प्रतिमाह 100 रुपये दिए जाते हैं जो सीधे उनके खातों में जमा कराया जाता है। अभी तक 90 प्रतिशत उपस्थित वाले विद्यालय की बालिकाओं को अगस्त माह तक रुपये दिए गए थे। इसके बाद इन्हें रुपये नहीं मिले। इस पर बीएसए ने जल्द स्टाइपेंड देने के निर्देश दिए।


इस दौरान उन्होंने कहा कि दिसंबर के अंत तक कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व बालिकाओं को विद्यालय में नियमित तौर पर ट्रेनिंग दी जाए। जिससे वह जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।


इस दौरान वित्त एवं लेखाधिकारी प्रदीप तिवारी, जिला समन्वयक यशवंत राजपूत, ममता स्वर्णकार, अनुराधा चौहान, मधुबाला चतुर्वेदी, सुषमा स्वर्णकार, राज कुमारी, श्वेता शर्मा, साधना निरंजन, वंदना वर्मा, शालिनी वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed