फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brajesh got the command for the third time in Ait and Abhay got the command for the second time in Jalaun.

Jalaun News: एट में ब्रजेश को तीसरी बार और जालौन में अभय को दूसरी बार मिली कमान

Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Brajesh got the command for the third time in Ait and Abhay got the command for the second time in Jalaun.
जालौन/एट। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने सोमवार रात मंडल अध्यक्षों की जारी सूची में एट मंडल अध्यक्ष बृजेश निरंजन को तीसरी बार जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं में खुशी है।
विज्ञापन

मंगलवार को नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष के एट पहुंचने पर लालजी निरंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनकर स्वागत किया। मंडल अध्यक्ष बृजेश निरंजन ने भी कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे। नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी निरंजन, डॉ. नरेंद्र सिंह, रामपाल निरंजन, उदय नारायण, हेमंत यादव, रज्जन जखौली, प्रिंस पटेल, हिमांशु पटेल व नुरुल हक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जालौन नगर क्षेत्र से अभय प्रताप सिंह राजावत को जिलाध्यक्ष ने दूसरी बार नगर की कमान सौंपी है। उधर, ग्रामीण मंडल से अध्यक्ष रहे मनोज बादल को हटाकर जिलाध्यक्ष ने उपेंद्र सिंह गुर्जर पर विश्वास जताया है। उन्हें ग्रामीण मंडल का अध्यक्ष बनाया गया है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र के अध्यक्षों की घोषणा के बाद उनके समर्थकों ने मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। इस दौरान जितेंद्र प्रताप सिंह, रामजी नगाइच, राजीव सिंह, प्रशांत पांडेय, मन्नू सिंह कुशवाहा, सुमित, बालाप्रसाद, बृजकिशोर वर्मा, धर्मवीर पटेल, दीपक शुक्ला, राजीव दुबे, लकी त्रिपाठी व भूपेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed