फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP Kisan Morcha burnt the effigy of Bihar CM

Jalaun News: भाजपा किसान मोर्चा ने फूंका बिहार के सीएम का पुतला

Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha burnt the effigy of Bihar CM
उरई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान पर उठा विवाद थम नहीं रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पीलीकोठी परिसर से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहीद भगत सिंह चौराहे पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान काफी घृणित एवं नारियों के लिए सम्मान विरोधी है। भाजपा नेता राकेश राजावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पहले गलती करते हैं और फिर माफी मांगते हैं लेकिन महिलाओं के लिए कहे गए उनके शब्द माफी लायक नहीं है। उन्हें तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। इससे पहले कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। मौके पर धीरू शुक्ला, रविंद्र सिंह, वीरेंद्र वर्मा, सुरजीत सिंह, राहुल गौतम, अनूप मिश्रा, राजीव निरंजन, भगवानदास, राजकुमार परमार, प्रेम मिश्रा, डॉ. राघवेंद्र द्विवेदी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed