फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bizarre in the name of bill amendment

बिल संशोधन के नाम पर गड़बड़झाला

Sun, 23 Aug 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bizarre in the name of bill amendment
उरई। बिल संशोधन के नाम पर जिले में हुए लाखों रुपये के फर्जीवाड़े में जेई के साथ साथ कुछ बड़ी कुर्सियों पर भी कार्रवाई की लटक रही है। सूत्रों की मानें तो यह मामला आगरा में एमडी के दफ्तर तक पहुंच गया है। जिससे अब कार्रवाई के नाम पर होने वाली खानापूर्ति से धांधली करने वाले बच नहीं सकते। वहीं जिले स्तर पर चल रही जांच को लेकर अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार का कहना है कि अभी जांच की जा रही है, एक दो दिन में रिपोर्ट आते ही घोटाला करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बिल संशोधन को पहले ही निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि हाल ही में बिजली विभाग में जेई की आईडी से लाखों रुपये के बिल संशोधन करने का फर्जी मामला सामने आया है। जिमसें कुल 32 उपभोक्ताओं के नाम फिलहाल सामने आए है। माना जा रह है कि बिल संशोधन से सैकड़ों उपभोक्ता जुड़े हो सकते है। मामले के संज्ञान में आते ही तत्काल विभाग में हड़कंप मच गया और बड़े अधिकारियों ने जेई की यूजर आइडी को ब्लाक कर तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर जांच के निर्देश दिए है। हालांकि अभी तक विभाग की जांच रिपोर्ट नहीं मिली है, अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही जांच रिपोर्ट आते ही जिम्मेदार जेई पर कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस जांच की आंच जिले के कई आलाधिकारियों तक पहुंच रही है। वहीं जेई रामू गुप्ता का कहना है कि उसकी आईडी को किसी ने हैक कर बिल संशोधन किए है, उसने कोतवाली में तहरीर देने के अलावा उच्चाधिकारियों को भी इस संदर्भ में सूचना दे दी थी। सूत्रों की मानें तो इस मामले की जानकारी मंडलीय व एमडी कार्यालय तक पहुंच गई है, जिससे आशंका है, कि जल्द ही मंडल व एमडी कार्यालय से मामले की जांच के लिए कमेटी जिले में पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed