{"_id":"6a4165ef741a10fb5c073db9","slug":"bike-crashes-into-divider-after-rider-dozes-off-youth-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-146088-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: झपकी आने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 19 मृतक सर्वेश की फाइल फोटो।
उरई। साली की शादी में शामिल होकर लौट रहे एक युवक की एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा रविवार सुबह डकोर कस्बे के पास उस समय हुआ, जब बाइक चालक को झपकी आ गई और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस जांच में जुटी है।
जालौन के मोहल्ला चुर्खीबाल निवासी सर्वेश कुशवाहा (33) अपने साथी विकास (27) के साथ महोबा जिले के ग्राम कबरई में साली की शादी में शामिल होने गया था। 26 जून को विवाह होने के बाद दोनों 27 जून की रात बाइक से वापस घर के लिए निकले थे।
रविवार सुबह करीब पांच बजे जब उनकी बाइक डकोर क्षेत्र के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी बाइक चला रहे सर्वेश को झपकी आ गई। इससे बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के समय दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे बचाव दल ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने सर्वेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल विकास को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
भाई अरविंद ने बताया कि सर्वेश के दो बच्चे हैं। उसकी मौत से पत्नी सीमा सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। डकोर कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।