फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   As Yamuna river rises, water level rises, communication with two villages is disrupted, Rapta submerges

Jalaun News: यमुना बढ़ने से नून उफान पर, दो गांव से संपर्क टूटा, रपटा डूबा

Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
As Yamuna river rises, water level rises, communication with two villages is disrupted, Rapta submerges
कालपी। बांधों से छोड़े गए पानी से यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे नून नदी भी उफान पर आ गई है। महेवा ब्लॉक के दो गांवों का संपर्क टूट चुका है। ग्रामीण नाव से आवागमन कर रहे हैं। अगर देर रात तक पानी बढ़ता है तो हालात और बिगड़ सकते हैं। बुधवार को प्रशासन ने चेतावनी जारी कर दी है।
विज्ञापन

यमुना की सहायक नदी चंबल में कोटा बांध से 170000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। इससे मंगलवार सुबह से ही यमुना के जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया था। यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से नून नदी में भी बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। आलम यह है कि महेवा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम मगरौल और पड़री के मध्य नदी पर बना रपटा डूब गया है। इससे ग्राम के लोगों का तहसील मुख्यालय से सड़क संपर्क टूट गया है और वह नाव के सहारे नदी पार कर रहे हैं। रविवार को
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ने और पड़री नरहान ग्राम पंचायत का सड़क संपर्क टूटने की जानकारी पाकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। बुधवार सुबह एसडीएम अतुल कुमार, सीओ अवधेश कुमार सिंह व कोतवाली प्रभारी परमहंस तिवारी ने पानी में डूबे रपटे का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को नदी में घुसकर आवागमन न करने की नसीहत दी। उन्होंने उनकी आवाजाही के लिए नाव की भी व्यवस्था की है। एसडीएम ने सभी बाढ़ प्रभावित चौकियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। साथ में ग्रामीणों को जागरूक किया है कि नून व यमुना नदी के किनारे न जाएं और अपने जानवर भी न ले जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
बुधवार शाम तक यमुना का जलस्तर 103.10 मीटर
बुधवार शाम सात बजे तक को यमुना नदी का जलस्तर 103.30 मीटर पर था। यह चेतावनी बिंदु 108 मीटर से पांच मीटर नीचे है। यमुना नदी के बढ़ने से तलहटी में बसे देवकली, हीरापुर, मैनूपुर, गुढ़ा खास, शेखपुर गुढा, नरहान मगरौल, पडरी, उरकराकला, महेवा, सिमराशेखपुर गांव के किसानों की चिंता बढ़ गई है।अगर नदी में पानी और बढ़ा तो यमुना की तलहटी में बोई गई खरीफ की फसलें बर्बाद हो जाएंगी।

नदी में पानी बढ़ने की रफ्तार छह सेमी प्रति घंटा है। हालांकि यमुना नदी के विस्तार के साथ इसके कम होने की संभावना है पर अभी 24 घंटे तक नदी में पानी बढ़ने का सिलसिला बना रहेगा।

- रूपेश कुमार, केंद्रीय जल आयोग के प्रभारी

फोटो 15- जाखेता को जाने वाली पुलिया से बहता पानी। संवाद
सिंध का बढ़ा जलस्तर, जखेता गांव से संपर्क कटा
रामपुरा। बांध के पानी के असर से सिंध नदी भी उफान पर है। इससे जखेता गांव का संपर्क पूरी तरह टूट चुका हैं।
ब्लाक रामपुरा के अंतर्गत बहने वाली सिंध नदी के किनारे इलाकों पर बसे गांवों सिद्धपुरा, रिठौरा, मिर्जापुरा जागीर, डिकौली जागीर, बिल्हौड़, जखेता, हुकुमपुरा, सुल्तानपुरा जागीर आदि के ग्रामीणों के चहरे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा रही हैं। बिल्हौड़ से जखेता तक जाने वाले रास्ते पर नदी का पानी बहने लगा है। ग्रामीण राकेश, कीरत, रवि, बबलू आदि ने बताया कि नदी का पानी निरंतर बढ़ता जा रहा हैं। अगर ऐसे ही सिंध नदी का जलस्तर बढ़ता रहा तो रात तक गांव के अंदर नदी का पानी पहुंच जाएगा। नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीण अपनी गृहस्थी को सुरक्षित करने की तैयारी कर रहे हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed