फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   'Anupriya Patel' will break the factionalism of BJP

Jalaun News: भाजपा की गुटबाजी का तोड़ बनेंगी 'अनुप्रिया पटेल'

Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
'Anupriya Patel' will break the factionalism of BJP
उरई। अपने ही नेताओं के बीच मनमुटाव और वर्चस्व को लेकर खिची राजनीतिक तलवार की काट खोज रही भाजपा को अनुप्रिया पटेल के रूप में तोड़ मिल गया है। 2
विज्ञापन

024 के चुनाव में एनडीए की ओर से अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष मैदान में उतरने को तैयार हैं।
जालौन लोकसभा सीट में जिले की तीन विधानसभा (कालपी, माधौगढ़ व उरई) के साथ दो और जिलों की विधानसभा सीटें मर्ज हैं। कानपुर देहात की भोगनीपुर और झांसी की गरौठा सीट भी है। वर्तमान में यहां सांसद भानु प्रताप सिंह वर्मा हैं, जो केंद्रीय राज्यमंत्री भी हैं। इस चर्चा से पहले बड़ी चर्चा भाजपा में चल रही गुटबाजी ने हाईकमान तक की नींद उड़ा रखी थी।
चर्चा थी कि सिटिंग सांसद टिकट का फिर से दावा करने वाले हैं, जबकि वर्तमान में भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष और पूर्व में सपा से सांसद रहे डॉ. घनश्याम अनुरागी ने भी दांव चलने शुरू कर दिए हैं। इस रेस में उरई विधायक गौरी शंकर वर्मा के होने की भी चर्चा जोर-शोर पर है। ये चर्चा भाजपा में बड़ी गुटबाजी और कार्यकर्ताओं के बंटवारे का बड़ा कारण बन गई थी। अनुप्रिया पटेल का नाम आने के बाद गुटबाजी पर विराम लग सकता है, जो भाजपा की बड़ी सिरदर्दी खत्म करेगा।
विज्ञापन

हालांकि जिले में कुर्मी वोटरों के लिहाज से अनुप्रिया के लिए काफी आसान लगने वाली यह सीट टिकट न मिलने से रूठे दिग्गजों की वजह से चुनौती भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कभी अपनी शिक्षा के दम पर भविष्य बनाने का सपना देखने वालीं अनुप्रिया पटेल अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और केंद्र सरकार में मंत्री हैं। कानपुर शहर में 28 अप्रैल 1981 को जन्मी अनुप्रिया ने 2012 में वाराणसी की रोेहनिया सीट से विधायक का पहला चुनाव जीता था। फिर लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मिर्जापुर की सांसद बनीं उसके बाद केंद्र में राज्यमंत्री पद पर पहुंचीं। रोहनिया सीट पर मां से नहीं पटी तो अपनी पार्टी तैयार की। पिता सोने लाल पटेल के देहांत पर अपनी तीन बहनों के साथ कंधा देने वाला वह मार्मिक दृश्य लोगों के बीच अक्सर उनका सम्मान बढ़ा देता है।

अभी समय है। जल्द ही इस बारे में बातचीत होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष की छवि जनता में बेहद सम्मानीय है। विधानसभावार प्रभारी बनाने तैयारी शुरू कर दी गई है। -राजेश श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता, अपना दल


जालौन लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल की दावेदारी है। हमने बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं। -अनिल पटेल, जिलाध्यक्ष, अपना दल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed