{"_id":"64403b26c8ac0abb4d010078","slug":"angered-by-fathers-scolding-son-hanged-himself-orai-news-c-12-1-189316-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun Suicide: पिता की डांट से नाराज पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun Suicide: पिता की डांट से नाराज पुत्र ने फंदा लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले के उरई में पिता की डांट से से नाराज युवक ने गांव के बाहर लगे पीपल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। राहगीरों ने शव लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रेंढ़र थाना क्षेत्र के कमसेरा गांव निवासी बनवारी के 18 वर्षीय पुत्र शिवम ने बुधवार की दोपहर गांव के बाहर लगे पीपल के पेड़ से रस्सी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि वह पिता के साथ होटल में काम करता था, वह तीन चार दिनों से होटल नहीं जा रहा था। जिस पर पिता बनवारी ने उससे नाराजगी जाहिर की। इसी वजह से नाराज होकर वह घर से बाहर निकल गया और उसने फंदा बनाकर जान दे दी। पिता ने बताया कि वह दो बहनों में अकेला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन