फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Along with planting trees, it is also necessary to take care of them.

Jalaun News: पौधरोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी जरूरी

Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 23 Jul 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Along with planting trees, it is also necessary to take care of them.
उरई। पौधरोपण के महा अभियान में शनिवार को जिले में 94 लाख के लक्ष्य पर एक दिन में 80 लाख पौधरोपण किया। पौधरोपण के लिए महिला कल्याण मंत्री बेबी रानी मौर्य जिले में पहुंची। उन्होंने ग्राम बोहदपुरा में पौधा रोपा। मंत्री ने कहा कि सभी जिले से लेकर तहसील ग्राम तक लगाए जा रहे है। जो पर्यावरण के लिए बहुत ही अच्छा कदम है। उन्होंने पांच महिलाओं को पौधे भेंट किए। डीएम चांदनी सिंह ने भी उन्हें रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इस दौरान औषधि, फलदार, हरीशंकरी, छायादार, चंदन, सहजन, आंवला, नीम, पीपल, बरगद, पाकड़, आम, जामुन आदि पौध रोपित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी, सीडीओ भीमजी उपाध्याय, एडीएम संजय कुमार, डीएफओ जय प्रकाश नारायण तिवारी, परियोजना निदेशक शिवाकांत द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



ग्राम रगौली में पांच हजार पौधेरोपित किए गए

उरई। डकोर ब्लाक के रगौली में नोडल अधिकारी मंडलायुक्त आदर्श सिंह व डीएम चांदनी सिंह ने पौधरोपण किए। मंडलायुक्त ने कहा कि पौधरोपण का शासन द्वारा प्राप्त लक्ष्य 94 लाख है। जिसके सापेक्ष शनिवार को जनपद में लगभग 80 लाख पौधों का रोपण किया जा चुका है। ग्राम रगौली में कुल पांच हजार पौधों का रोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि पौधों का हमारे जीवन में बहुत ही महत्व है। आईटीआई में नोडल प्रधानाचार्या नूपुर कश्यप ने बताया कि कार्यक्रम में सभासद विपिन सेठ, जयनारायण साहू, राजेश, प्रदीप वर्मा एवं रंजीत सिंह सभी ने मिलकर संस्थान में 570 पौधे लगाए। स्टेशन स्थित अस्पताल में स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, आईओडब्लू विवेक दुबे, इंस्पेक्टर आरपीएफ अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे। उधर जिला अस्पताल में सीडीओ भीमजी उपाध्याय, सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार, सुनीता बनौधा आदि मौजूद रहे। टिमरों में भी पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन


ग्राम स्तर पर हुए पौधे रोपित

कोंच। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्र छात्राओं, स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों व आम लोगों ने वृहद रूप से पौधों के रोपण में सहभागिता की। उनके संरक्षण का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं को गोष्ठियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक भी किया गया। नगर पालिका परिषद ने स्थानीय जलकल कार्यालय परिसर में विधायक मूलचंद्र निरंजन पौधे रोपित किए। जिसमें पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, ईओ पवन किशोर मौर्य आदि मौजूद रहे। सतोह में सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने पौधे रोपित किए। बीडीओ प्रतिभा शाल्य, एडीओ नरेशचंद्र दुबे आदि रहे। कैथी में आशु निरंजन ने पौधेरोपित किए। ग्राम पंचायत पड़री में ब्लॉक प्रमुख रानी देवी, एडीओ रमेश वर्मा, सचिव नरेंद्र पटेल, प्रधान सुरेंद्र पटेल ने ग्रामीणों संग मिलकर पौधेरोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पचीपुरा में एडीओ अमिताभ कुमार ने सचिव पवन तिवारी, ग्रामीणों ने पौधे लगाए। उधर, खंड विकास कार्यालय नदीगांव की ग्राम पंचायत पजौनिया में ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह व बीडीओ गौरव कुमार ने पौधे रोपित किए। आस्था योग पार्क कोंच में समाजसेवी महिला और गहोई महिला मंडल की पदाधिकारी रजनी डेंगरे, अर्चना लोहिया, सीमा पहारिया आदि ने पौधे रोपे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज, रामस्वरूप रावत मेमोरियल इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, परमहंस इंटर कॉलेज देवगांव, मदर्स प्राइड पब्लिक स्कूल, मदरसा कादरिया गुलशने मुस्तफा में भी पौधेरोपित किए गए।
वहीं विकासखंड कुठौंद के ग्राम पंचायत तिरावली ,बिजुआपुर में पौधेरोपित किए गए। जिसमें अनेक प्रजातियों के पौधे लगाए गए बरगद ,अमरूद, पाखर जैसे लगभग 250 पौधे लगाए गए। वहीं कदौरा ब्लॉक के ग्राम आटा में विश्व वन दिवस के अवसर कस्बे के आटा-अकोढ़ी मार्ग पर स्थित लाला हरदौल उपवन में पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। जिसमें डीसी मनरेगा अवधेश कुमार दीक्षित ने उववन पर ग्रामीणों के साथ मिलकर तीन सौ से अधिक छाया व फलदार पौधेरोपित किए। डीसी मनरेगा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे रोपित करके उन्हें संरक्षित रखने का संकल्प लिया




जीवन देते हैं पौधे
कालपी। नगर में बने नंदन वन में सैकड़ों पौध रोपित किए। विधायक विनोद चतुर्वेदी ने हरिशंकरी का पौधा रोपित किया। डीएफओ जयप्रकाश नारायण तिवारी ने कहा कि इंसान अपनी औसत आयु में करोड़ों रुपये की ऑक्सीजन पर खर्च कर लेता है। इस से अच्छा है। आप पेड़ लगाए।

कार्यक्रम में एसडीएम केके सिंह, सीओ डॉ.देवेंद्र पचौरी,पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, पालिकाध्यक्ष अरविंद यादव आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने लंगरपुर में पौधे रोपित किए। महेवा ब्लॉक के 59 ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिव ने पौधेरोपित किए। जालौन में शनिवार को वृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। एसडीएम सुरेश कुमार, प्रभारी तहसीलदार गौरव कुमार, सीओ रविंद्र गौतम, सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, एसडीओ कौशलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र सिंह भदौरिया आदि ने 250 से अधिक पौधों का रोपण किया। क्षेत्रीय वन अधिकारी रविंद्र भदौरिया ने बताया कि जालौन कोंच मार्ग पर किमी संख्या एक से किमी संख्या पांच तक हरित पट्टिका के रूप में चयन किया गया। रामपुरा में शनिवार को नगर पंचायत में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री वर्मा ने पौधेरोपित किया। कोटरा में भी नगर पंचायत अध्यक्ष सियाशरण व्यास ने शनिदेव मंदिर पार्क में पौधेरोपित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed