फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ajay is helping children suffering from cancer

Jalaun News: कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद कर रहे अजय

Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ajay is helping children suffering from cancer
उरई। जब दुनिया अपने-अपने दुखों में उलझी है, ऐसे में शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी शिक्षक अजय कुमार मानवता की एक जीवंत मिसाल बनकर सामने आए हैं। अजय कुमार कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से जूझ रहे बच्चों के लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं हैं। अजय कुमार अब तक करीब 20 कैंसर पीड़ित बच्चों का सहारा बन चुके हैं। वह स्वयं बच्चों को लेकर देश के प्रतिष्ठित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल जाते हैं, जहां उनका निशुल्क इलाज कराया जाता है। इलाज के दौरान बच्चों के साथ-साथ उनके परिजनों की भी हरसंभव मदद करते हैं।
विज्ञापन

पेशे से शिक्षक अजय कुमार का कहना है कि यदि उनकी एक छोटी सी कोशिश से किसी बच्चे की जिंदगी बच सकती है, तो इससे बड़ा पुण्य और कुछ नहीं हो सकता। उन्होंने बताया कि गुरु मंत्रा फाउंडेशन की ओर से वह इन बच्चों की मदद करते हैं। इसके लिए वह अपनी आय व लोगों की मदद से बच्चों की आर्थिक सहायता कर रहे हैं। उनका कहना है कि पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसलिए वह आगे आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed