फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   AD inspected Arogya Mandirs and assessed the arrangements.

Jalaun News: एडी ने आरोग्य मंदिरों का किया निरीक्षण, परखी व्यवस्थाएं

Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
AD inspected Arogya Mandirs and assessed the arrangements.
कुठौंद। झांसी मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. आरके सोनी ने शनिवार को कुठौंद क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयुष्मान आरोग्य मंदिर शंकरपुर, ईंटों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और कुठौंद पीएचसी में उपलब्ध सुविधाओं, दवाओं की स्थिति और मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान डॉ. सोनी ने सभी केंद्रों पर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। शंकरपुर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ राहुल और एएनएम शशि तिवारी मौजूद रहीं। अपर निदेशक ने मरीजों को समय से उपचार और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ईंटों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। यहां प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय चक, फार्मासिस्ट प्रमोद कुमार और एएनएम सीमा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


कुठौंद पीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अरुण कुमार तिवारी मौजूद मिले। डॉ. सोनी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कर्मचारियों को स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed