फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Action will be taken on leaving Shelter Home: SDM

शेल्टर होम छोड़ने पर होगी कार्रवाई ः एसडीएम

Mon, 06 Apr 2020 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken on leaving Shelter Home: SDM
मोहम्मदाबाद में शेल्टर होम में रुके लोगों से जानकारी लेते एसडीएम व सीओ - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, गढ़न, हरदोई गूजर के शेल्टर होम का सोमवार को एसडीएम सतेंद्र सिंह ने निरीक्षण किया और सूची से शेल्टर होम में मौजूद लोगों की हाजिरी ली।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिया कि 14 दिन से पहले कोई शेल्टर होम छोड़कर गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शेल्टर होम में मौजूद लोगों ने खानपान की सामग्री व सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। तब उन्होंने प्रधान और शेल्टर होम की देखरेख में लगे कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शेल्टर होम में रहने वालों को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी। कुसमिलिया व मुहम्मदाबाद के शेल्टर होम में रहने वालों ने खेती किसानी की परेशानी बताई तो सीओ संतोष कुमार ने कहा कि परिजनों से बात कर अपनी फसल की कटाई व निराई करा लें और 14 दिन तक यहीं रहे। जिससे वह स्वस्थ हो और परिजन भी स्वस्थ रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed