फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   ACMO,ADM,DM,CMO,vaccinated

वृहद वैक्सीनेशन टाउन हॉल में आज से

Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
ACMO,ADM,DM,CMO,vaccinated
उरई। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट कक्ष में कोविड 19 के रोकथाम के संबंध में बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि उरई नगर में स्थित टाउन हॉल में रविवार से वृहद वैक्सीनेशन कैंप लगाया जाएगा। इसमें मीडिया, न्यायालय, राजकीय कर्मचारी, शिक्षक तथा आम जनमानस जो 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के है वैक्सीनेशन करवा सकते हैं। मेडिकल कालेज में कुल 43 मरीज है। आई0सी0यू0 वार्ड में 13 मरीज है। एक मरीज भर्ती हुआ हैै तथा 12 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं। होम आइसोलेशन में 69 मरीज हैं। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अभय कुमार श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ऊषा सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सत्यप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
डीएम ने मास्क का किया वितरण
कदौरा। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलक्ट्रेट में गरीब महिला की आर्थिक मदद के रूप में मास्क सेनेटाइजर एवं राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। इस दौरान अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह, ईडीएम पुष्पेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।(संवाद)
विज्ञापन

--
वैक्सीन के लिए किया प्रेरित
कदौरा। मुख्य विकास अधिकारी अभय कुमार ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। जालौन के कोरोना चैपिंयन विकास खंड रामपुरा के ग्राम टीहर के जगदंबा प्रसाद ने 80 व्यक्तियों, कदौरा विकास के ग्राम भेड़ी खुर्द से धीरेंद्र सिंह यादव, सचिव व ग्राम प्रधान नवनीत मिश्रा ने 110 व्यक्तियों को प्रेरित किया। जबकि कुठौंद विकास खंड के ग्राम नौरेजपुर से प्रमोद स्वर्णकार ने 60 व्यक्तियों, जालौन विकास खंड के ग्राम सिकरिया से सतीस आदि ने लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित भी कर रहे है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed