फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   accidant

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
accidant
उरई। जालौन-उरई हाईवे पर गांव बोहदापुर के पास रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक व उसका रिश्तेदार सड़क पर गिर गए। ट्रक युवक के सिर को रौंदता हुआ निकल गया। ट्रक सहित चालक मौके से भाग गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों व परिजनों ने सड़क पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर जाम खत्म कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे तक लगे जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाइक चालक हेलमट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के बोहदपुरा गांव के पास रविवार की सुबह बाइक से जालौन से उरई आ रहे युवकों की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सवार दीपकरन उर्फ गोलू (19) निवासी मोहल्ला तोपखाना जालौन व उसका रिश्तेदार मनोज कुमार (25) निवासी पुखरांया कानपुर देहात सड़क पर गिर गए। ट्रक गोलू के सिर के ऊपर से निकल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रिश्तेदार मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जालौन से पहुंचे परिजनों व बोहदपुरा के ग्रामीणों ने महिलाओं के साथ उरई-जालौन मार्ग अवरुद्ध कर जाम लगाकर हंगामा किया। जानकारी मिलने पर सीओ विजय आनंद , कोतवाल नागेंद्र पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।

लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाया। परिजनों ने बताया कि मृतक गोलू मजदूरी करता था और रविवार की सुबह आठ बजे उरई मजदूरी करने जा रहा था। तभी रास्ते में हादसा हो गया। वहीं, शहर कोतवाल का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed