{"_id":"60a2b0d58ebc3e25fc25e5b3","slug":"accidant-bike-car-jalaun-news-injerd-orai-news-knp628969586","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बाइक की टक्कर, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार बाइक की टक्कर, चार घायल
विज्ञापन
आटा। शादी समारोह से लौट रहे पिता-पुत्र की बाइक में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गई। हादसे में कार और बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
आटा थाना क्षेत्र के भदरेखी मार्ग पर स्थित महाविद्यालय के पास रविवार की रात कार और बाइक की आमने-सामने से भिडंत हो गई। इसके बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे खंदक में पलट गई। इस हादसे में बाइक सवार उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रूरा अड्डू निवासी देवीदयाल (58), पुत्र कीरत राम (24) सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने घायल पिता-पुत्र और कार सवार श्यामा (32) और प्रशांत (27) निवासी उसरगांव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पिता-पुत्र की हालत गंभीर देख झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और बाइक को थाने में खड़ा करा दिया। (संवाद)